मध्यप्रदेश

MP में बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में पाए गये 18 संक्रमित, सबसे ज्यादा भोपाल में 4 मरीज

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
3 Sept 2021 2:00 PM IST
Updated: 2021-09-03 08:35:40
MP में बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटे में पाए गये 18 संक्रमित, सबसे ज्यादा भोपाल में 4 मरीज
x

कोरोना टेस्टिंग (फाइल फोटो) 

Madhya Pradesh New Corona Cases: एमपी में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 18 केस सामने आये है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के केस सामने आने से चिंता बढ़ गई है। जानकारी के तहत बीते 24 घंटे के अंतराल में कोरोना के 18 केस एमपी में पाये गये है। बताया जा रहा है कि इसके पूर्व 7 कोरोना के मरीज पाये गये थें। तो वही संख्या बढ़ जाने से लोग थर्ड बेब को लेकर सबसे ज्यादा चितिंत होने लगते है।

एक्टिव केस 101

खबरो के मुताबिक भोपाल में आंकड़ा 1 से बढ़कर 4 तक पहुंच गया है। जबलपुर में 3, इंदौर में 2, ग्वालियर-उज्जैन में 1-1 मरीज आए हैं। एक्टिव केस 101 हो गए हैं।

लापरवाही आ रही सामने

कोरोना को लेकर लोगो को लगातार अलर्ट किया जा रहा है तथा सक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। इसके बाद भी प्रदेश के महानगर हो या फिर छोटे शहर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रख रहे तो मास्क पहनने से भी परहेज कर रहे हैं। लोगो की यह लापरवाही समस्या बन सकती है। जरूरत है कि समय रहते अलर्ट हो और कोरोना सक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षित चलें।

एमपी में कोरोना पर एक नजर

एमपी में अब तक 7 लाख 92 हजार 204 लोगों की कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 587 ठीक हो चुके हैं। सरकारी आकड़ो के अनुसार कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 516 की मौत हो चुकी है।

Next Story