मध्यप्रदेश

एमपी: हड़ताल पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, पटरी से उतरी स्वास्थ्य व्यवस्था

Anuppur News
x
Anuppur News: अनूपपुर जिले के 457 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।

अनूपपुर- जिले के 457 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिला चिकित्सालय में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

क्यों हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने बताया कि हम दो दशक से कार्य कर रहे हैं। 5 जून 2018 को सरकार ने नीति लागू कर उसके अनुसार नियमित कर्मचारियों का 90 फीसदी वेतन सहित अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की थी। चार साल बीत गया, लेकिन हमें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कम वेतन के कारण हमें अपना परिवार पालने में काफी परेशानी हो रही है। शासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मजबूरी में हमें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में कुछ संविदा कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया गया है, हमारी मांग है कि संबंधित संविदा कर्मचारियों को बहाल किया जाय।

मरीजों को हो रही परेशानी

जिला अस्पताल में पदस्थ संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से यहां के मरीजों को दवाई देने वाला भी कोई नहीं है। यहां मरीज आ तो रहे हैं, लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं है।

योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

बताया गया है कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हितग्राही शासन की योजनाओं से भी वंचित हो रहे हैं। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शासन की कई योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पात्र लोग योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story