मध्यप्रदेश

विंध्य की 30 सीटों पर कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार

विंध्य की 30 सीटों पर कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार
x
Congress News: कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस एक बार फिर उत्साहित दिख रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस बार मध्य प्रदेष चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

MP Congress News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक है। वर्तमान समय में कांग्रेस की जीत पर भाजपा शासन कर रही है। पिछले चुनाव में जनता ने कांग्रेस के ज्यादा विधायकों को चुनाव जिताया। कांग्रेस की सरकार भी बनी। लेकिन आपसी कलह मे भाजपा विधायक ले गई और कांग्रेस सत्ता पाने के बाद भी विपक्ष में बैठने को मजबूर हुई। लेकिन इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव की जबरदस्त तैयारी करने में जुटी हुई है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस को जहां जिस सीट पर 2 बार हार का सामना करना पड़ा है अब उसके लिए विशेष तैयारी की जाएगी। सबसे अधिक कांग्रेस की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है।

उत्साहित है कांग्रेस

कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस एक बार फिर उत्साहित दिख रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस बार मध्य प्रदेष चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश की कुल 70 ऐसी सीटें हैं जिन पर कांग्रेस को जबरदस्त शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ स्वयं इन सीटों का जायजा ले रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार कांग्रेस इन सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार कर रही है। सभी सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन सीटों की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दी गई है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में इन सीटों के लिए कांग्रेस क्या निर्णय लेती है।

विन्ध्य पर है नजर

पिछले बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक धोखा विंध्य से हुआ। चुनावी आंकड़े बताते वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र में लगभग 30 सीटों पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। कांग्रेस को मात्र 6 सीट मिली थी। बाकी की 24 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजई हुए।

अगर 2013 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो पता चलता है कि उस समय चुनाव पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ज्यादा अंतर नहीं था। ज्ञात हो कि 2013 में कांग्रेस ने विंध्य की 12 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। लेकिन यह परिणाम 2018 में कांग्रेस कायम नहीं रख सकी।

विंध्य में ब्राह्मण और ठाकुरों का दबदबा

विंध्य क्षेत्र ब्राह्मण और ठाकुरों का गढ़ माना जाता है। यहां के पुराने कई बड़े दिग्गज नेता जिन्हें आज भी शसम्मान याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी के स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी और स्वर्गीय अर्जुन सिंह जैसे बड़े नेता रहे हैं जिन्होंने विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आज विंध्य में भाजपा का कब्जा हो चुका है। कई ऐसी सीटें हैं जिन पर कांग्रेस कई बार से चुनाव नहीं जीत सकी।

12 को प्रियंका जबलपुर में

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत इस बार विंध्य के जबलपुर से कर देंगी। महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर केंद्र बिंदु है। एक बड़ी आबादी जनजातीय वर्ग की है। यहां अभी भी कांग्रेस का वर्चस्व है।

Next Story