मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक ने अपने मुंह में कालिख पोती: एमपी के कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया ने चैलेंज किया था, भाजपा को 50 सीटें भी मिली तो...

Congress MLA blackened his mouth
x

भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था, अगर प्रदेश में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गई तो अपना मुंह काला कर लेंगे।

विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने अपना वादा निभाया है। विधायक बरैया ने कहा था, अगर प्रदेश में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गई तो अपना मुंह काला कर लेंगे।

विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने अपना वादा निभाया है। विधायक बरैया ने कहा था, अगर मध्यप्रदेश में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गई तो अपना मुंह काला कर लेंगे।

गुरुवार को अपने मुंह में कालिख पोतने के बाद फूल सिंह बरैया ने कहा, मैंने लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए कालिख पोती है। जो वादा किया था उसे पूरा किया है।

क्या कहा था भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने

भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक निर्वाचित हुए फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले कहा था कि, अगर प्रदेश में भाजपा को 50 सीटें भी मिल गईं तो वे अपना मुंह काला कर लेंगे। इसके लिए फूल सिंह बरैया ने बकायदा तारीख और स्थान का भी जिक्र किया था। उन्होने कहा था कि 7 दिसंबर को भोपाल के राजभवन के सामने दोपहर 2 बजे वे अपने मुंह में कालिख पोतेंगे और उन्होने ऐसा किया भी।

तय तारीख पर भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन के बाहर आए। यहां दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया के चेहरे पर काला टीका लगाया। बरैया ने वहां मौजूद अन्य नेताओं से भी अपने मुंह में और कला टीका लगाने के लिए कहा। लेकिन दिग्विजय सिंह ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे में खुशी और मुस्कुराहट का भाव देखा गया।

दिग्विजय ने कहा, फूल सिंह बरैया को किसी की नजर न लगे

इन सबके के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं फूल सिंह बरैया को बहुत बहुत बधाई देता हूं कि वे अपने वचन के पक्के हैं। इसलिए हम उन्हे तिलक लगाकर सम्मान दे रहें हैं। असली मुंह तो ईवीएम का कला किया जाएगा, जिसके दम पर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है। जबकि पोस्टल बैलेट में तो भाजपा को 50 से कम सीटें आई थी, जिन पर उन्हे लीड मिली थी। इसलिए उनको खुद के मुंह पर कालिख लगाने की कोई जरूरत नहीं है। मुंह तो भाजपा को काला करना चाहिए। उन्होने लोकतन्त्र कि हत्या की है।

भारी मतों से जीते हैं फूल सिंह बरैया

2023 विधानसभा चुनाव में फूल सिंह बरैया की भारी मतों से जीत हुई है। उन्होने भांडेर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम पिरौनीय को 29438 वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। इसी सीट पर 2018 में कांग्रेस के रक्षा सिरोनिया ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद सिरोनिया ज्योतिरादित्य के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2020 में हुए उपचुनाव में फिर से बीजेपी के सेंबल से सिरोनिया को जीत मिली थी। लेकिन इस बार कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया और भाजपा ने घनश्याम पिरौनिया पर दांव खेला था।

163 सीटों में भाजपा, 66 पर सिमटी कांग्रेस

2018 के चुनाव में 114 सीटें लाने वाली कांग्रेस 2023 में 66 सीटों पर सिमट गई। जबकि 109 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने वाली भाजपा को 163 सीटें मिली हैं। इस बार भाजपा को मध्यप्रदेश में दो तिहाई से अधिक का बहुमत मिला है।


Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story