
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल की पूर्व महापौर...
भोपाल की पूर्व महापौर को एमपी महिला कांग्रेस की कमान, अर्चना की जगह विभा को जिम्मेदारी

कांग्रेस अपने सगंठन को मजबूत बनाने एवं सगंठन में गति लाने के लिए प्रदेश पदाधिकारी में बदलाव किया है। जिसके तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने भोपाल की पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दे दी है।
अर्चना की जगह अब विभा
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पार्टी ने पद से हटा दिया था। जिसके बाद से लगातार महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी की नियुक्ती को लेकर चर्चा तेज रही है। वही महिला विंग को मजबूत बनाने के लिए अब विभा को प्रदेश में उतारा गया है।
चुनाव पर दाव
महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी की इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। जंहा पिछड़ा वर्ग के बोट पर कांग्रेस की नजर है तो वही महिला कांग्रेस को एक्टिव करने के लिए कांग्रेस पार्टी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।




