मध्यप्रदेश

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकारियो में ट्रांसजेडरो को मिला सीधी भर्ती का अधिकार

mp news
x
MP News: एमपी की शिवराज सरकार ने ट्रांसजेडरों को सीधी भर्ती का अधिकार दे दिया है।

मध्यप्रदेश में अब ट्रांसजेडरों को सीधी भर्ती का अधिकार दे दिया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए इसकी घोषणा किए है। उन्होने कंहा कि ट्रांसजेडर भी इंसान है और उन्हे अच्छा जीवन जीने का पूरा मौका मिलना चाहिए। इसे देखते हुए सरकार ने निणर्य लिए है कि प्रदेश में पुलिस विभाग सहित अन्य सभी विभागों में होने वाली भर्तीयों में ट्रांसजेडरों को भी उसी तरह से मौका दिया जाएगा। जिस तरह से प्रदेश के महिला-पुरूष भर्ती में हिस्सा ले रहे है।

जारी हुआ आदेश

ट्रांसजेडरों के सरकारी भर्तियों में सीधे तौर शामिल होने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। जिससे यह साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश में होने वाली सरकारी विभाग की भर्तीयों में ट्रांसजेडरों को अब मौका मिलेगा।

ट्रांसजेडर का भी होगा विकल्प

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कंहा है कि सरकारी विभागों होने वाली भर्तियों में जिस तरह से अभी महिला और पुरूष का विकल्प रहता है उसी तरह आवेदन फार्म में ट्रांसजेडर भी विकल्प रखा जाएगा। ज्ञात हो कि अभी तक मध्यप्रदेश में होने वाली सरकारी भर्तीयों में ट्रांसजेडरों को मौका नही दिया जा रहा था। इस निणर्य के बाद अब प्रदेश हजारों ट्रांसजेडरों का सरकारी विभागों में काम करने का सपना पूरा होगा।

संजना ने पाई थी पहली नौकरी

जानकारी के तहत मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाली संजना सिंह पहली ट्रांसजेडर है। वे वर्तमान में सामाजिक न्याय और निःशक्तजन कल्याण विभाग के डायरेक्टर की निजी सचिव के पद पर तैनात है। उनका कहना था कि ट्रांसजेडर के चलते उन्हे घर छोड़ना पड़ा था, लेकिन नौकरी मिलने के बाद वे अच्छा जीवन तो जी ही रही आज परिवार और समाज उनके साथ हो गया।

Next Story