मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने अभी-अभी किया बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले 20,000 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया, ये नहीं पढ़ा तो पछतावा होगा

MP Shivraj Singh News
x
MP Job: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्दी प्रदेश के बेरोजगार युवकों को खुशखबरी देने जा रहे हैं।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्दी प्रदेश के बेरोजगार युवकों को खुशखबरी देने जा रहे हैं। चल रही तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 20000 पदों पर बहुत जल्दी भर्ती होगी। भर्ती के लिए सामान्य प्रशासन विभाग एक्टिव हो गया है।

विभागों से मांगी गई जानकारी

सामान्य प्रशासन विभाग चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती करने की योजना पर काम कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। साथ ही विभागों को निर्देशित किया गया है की चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने का प्रयास न किया जाए।

52 विभागों ने भेजी जानकारी

सामान्य प्रशासन द्वारा मांगी गई रिक्त पदों की जानकारी पर 52 विभागों ने भेज दी है। जानकारी के अनुसार विभागों द्वारा भेजी गई रिक्त पदों की स्थिति पर करीब सवा लाख पद रिक्त हैं। जिस पर सरकार ने मंशा जताई है कि इन सभी पदों पर बहुत जल्दी भर्ती की जाएगी। फिलहाल चतुर्थ श्रेणी के 20000 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

अगले वर्ष होगी 1 लाख भर्ती

वर्ष 2022 समाप्त होने में अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। विभागों द्वारा भेजी जा रही रिक्त पदों की जानकारी और उन्हें भरने की प्रक्रिया वर्ष 2023 के शुरुआती दौर से ही शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भर्ती के लिए चल रही कवायद को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

2 या 3 चरणों में होगी भर्ती

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार जिन विभागों में 5 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त है। वहां होने वाली भर्ती की प्रक्रिया उच्च स्तरीय बैठक के बाद शुरू की जाएगी। जानकारी मिल रही है कि जिन विभागों में रिक्त पदों की संख्या ज्यादा है वहां 2 या फिर 3 चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जबकि जिन विभागों में रिक्त पद 5 प्रतिशत से कम है वहां तुरंत एमपीईएसबी, एमपीपीएससी को वैकेंसी भेजकर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story