मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में किया बदलाव

MP Shivraj Singh News
x
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सीएम शिवराज सिंह ने परिवर्तन करते हुए अब सामान के स्थान पर जोड़े को सामान के बदले चेक देने की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी परिवर्तन की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री की यह घोषणा उनकी लाडली भांजियो के लिए सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रदेश सरकार विवाहित जोड़े को गृहस्ती के सारे सामान दिए जाते रहे हैं। लेकिन इसमें अब बड़ा परिवर्तन किया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

क्या है सीएम का निर्णय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सीएम शिवराज सिंह ने परिवर्तन करते हुए अब सामान के स्थान पर जोड़े को सामान के बदले चेक देने की व्यवस्था करती है। जिससे उनकी भांजिया अपने गृहस्थी का सामान स्वयं खरीद कर, मनपसंद खरीददारी कर अपना घर बसाएगी।

लगातार मिल रही थी शिकायत

यह बड़ा परिवर्तन कई वर्ष बाद मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लगातार शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में स्थानीय निकाय घटिया और खराब सामान दिया करते थे। इसके लिए कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दंडित भी किया गया। लेकिन स्थित न सुधारते देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब यह व्यवस्था बदलते हुए सामान देने के स्थान पर चेक देने का प्रावधान कर दिया है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा। इस चेक के माध्यम से वैवाहिक जोड़े अपने मन का सामान खरीद लेंगे।

वर वधू के अकाउंट में जाएंगे पैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बच्चियों की शादी में 51 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। अभी तक 51 हजार रुपए तक का सामान खरीद कर दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 51000 रुपए का चेक दिया जाएगा जो वर-वधू के अकाउंट मे जाएगी।

Next Story