मध्यप्रदेश

गेहूं खरीदी को लेकर सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान! लाखो किसानो को मिलेगा लाभ

MP Farmers News
x
MP News: कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कई अहम निर्णय लिए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैसले लेने जैसी स्टाइल शायद ही किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो। वह समस्याओं के बारे में जानकारी होते ही उचित और त्वरित निर्णय लेते हैं। 4 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कई अहम निर्णय लिए हैं। हाल के दिनों में बारिश की वजह से किसानों की फसलें खराब हुई है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को कह दिया है कि वह परेशान न हो। किसानों से पतला, बिना चमक वाला गेहूं भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। साथ ही और कई निर्णय लिए हैं।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में निर्णय

शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए हैं। शिवराज सिंह का कहना है कि ओला प्रभावित गांवों का सर्वे होगा और मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रभारी मंत्रियों से कहा है कि वह अपने क्षेत्र में जाकर खुद किसानों से मिले। वहां से मिली हुई रिपोर्ट तथा प्रभारी मंत्री की रिपोर्ट के बाद एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही फसल बीमा का लाभ दिया जाएगा।

सीएम शिवराज ने बताया कि 32000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

खाद का उठाव एडवांस रूप से हो इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। किसान एडवांस में खाद ले पाएंगे उसका ब्याज सरकार देगी।

सीएम ने कहा कि 16 अप्रैल को अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कूल खोले जाने की रूपरेखा तैयार है। 313 विकासखंड में दो- दो तथा नगरी क्षेत्र में 104 कुल मिलाकर 730 स्कूल खोले जाएंगे।

सीहोर जिले के बुधनी में 714 करोड़ रुपए की लागत पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। यहां 100 सीटों पर एमबीबीएस छात्रों की भर्ती हो पाएगी। साथ ही 60 सीट नर्सिंग कॉलेज और 60 सीट पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

2611 आहाते हुए बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक के दौरान बताया की प्रदेश में नई एक्साइज पॉलिसी की वजह से 2611 अहाते बंद किए गए हैं। धर्मस्थल और स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर संचालित 232 दुकानों को हटा दिया गया है। यह प्रदेश के नशा मुक्ति के लिए बड़े गर्व की बात है।

Next Story