मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, हजारो को मिलेगा ₹30000 महीना

MP CM Shivraj Singh News
x
MP CM Shivraj Singh News: प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा राज्य की स्तरीय सम्मेलन के दौरान की गई।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा राज्य की स्तरीय सम्मेलन के दौरान की गई। सरकार की इस घोषणा से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के चेहरे प्रफुल्लित दिख रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के इन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो तथा लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए इनका मान सम्मान सदैव बना रहे हमें इसका प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के लिए खजाना खोल दिया। मिलने वाली सम्मान राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है।

सीएम ने क्या कर दी घोषणा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के लिए सीएम ने घोषणा करते हुए कहा है कि देश और लोकतंत्र बचाने वाले इन योद्धाओं का हम ह्दय से सम्मान करते हैं। इनको अब प्रतिमाह 25 हजार के स्थान पर 30,000 की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा सम्मेलन के दौरान की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों ने देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया है। ऐसे योद्धाओं का मान सम्मान मध्यप्रदेश में कभी कम नहीं होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि दिवंगत सेनानियों के परिवार वालों को अब 8000 रूपये हर महीने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक यह राशि मात्र केवल 5000 रुपये थी। लेकिन अभिषेक बढ़ा दिया गया है। जीवन की गाड़ी सही तरीके से चलती रहे इसके लिए सरकार इस तरह निर्णय ले रही है।

सीएम ने सम्मेलन केदाराम कहां की मध्य प्रदेश सरकार ने दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन बनवाया है। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों को भी रहने का स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सब निर्णय देश के महान सपूतों के लिए लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का साल एवं श्रीफल से सम्मान भी किया।

सीएम ने कहा कि जिन सेनानियों को अभी तक ताम्रपत्र मिलना शेष बाकी है उन्हें बहुत जल्दी ताम्रपत्र वितरित किया जाएगा। ज्ञात हो कि सरकार ने सेनानियों को ताम्रपत्र देने की शुरुआत की थी। ताम्रपत्र आपने आपमे एक तरह का प्रोटोकॉल है। ताम्रपत्र दिखाने के पश्चात उनका मान सम्मान करना सभी का दायित्व बन जाता है।

Next Story