मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज ने अपने जन्मदिन पर एक्टर अक्षय कुमार को किया आमंत्रित, फिर Akshay ने कहा कुछ ऐसा, जानिए!

सीएम शिवराज ने अपने जन्मदिन पर एक्टर अक्षय कुमार को किया आमंत्रित, फिर Akshay ने कहा कुछ ऐसा, जानिए!
x
आज मध्य प्रदेंश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। देश विदेश से लोग उन्हे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्मी दुनिया के जाने माने कलाकार अक्षय कुमार को सीएम ने आमंत्रण और उसके बाद अक्षय कुमार द्वारा लिया गया संकल्प काफी चर्चा में है।

मध्य प्रदेंश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन 5 मार्च को मनाया है। देश-विदेश से लोग उन्हे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्मी दुनिया के जाने माने कलाकार अक्षय कुमार को सीएम ने आमंत्रण और उसके बाद अक्षय कुमार द्वारा लिया गया संकल्प काफी चर्चा में है। ज्ञात हो कि सीएम शिवराज ने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर शुरू किया। साथ ही उन्होने अक्षय कुमार को हर शुभ अवसर पर पौधरोपण करने के लिए आमंत्रित कर दिया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अक्षय ने शुभकामना के साथ पौधरोपण करने का संकल्प लिया है।

कल था सीएम शिवराज का जन्मदिन

बता दे की कल यानि ५ मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन मनाया है। सीएम ने एक वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि वह प्रतिदिन एक पौध लगाएंगे। वह एक पौधा लगा रहे है। आज जन्मदिन के अवसर पर भी उन्होने पौधा लगाकर दिन की शुरूआत की।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार जन्मदिन की शुभकामना दी। जिस पर सीएम ने उनके द्वारा किये गये उत्साहवर्धन के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होन अक्षय कुमार को कहा कि वह एक वर्ष पूर्व पौधरोपण का जो संकल्प लिया था वह अब जन अभियान बन गया है। पूरे प्रदेश में लाखों लेग पौधरोपण कर रहे है।

सीएम ने अक्षय कुमार के आमंत्रित करते हुए कहा कि आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर आप भी पौधा लगायें। साथ ही कहा कि हर पावन अवसर पर पौध रोपण करना चाहिए।

अक्षय कुमार ने किया स्वीकार

सीएम के इस ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनकी सराहना करते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ जन्मदिन मनाना वास्तव में सबसे बढ़िया है। आपका प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प जीवन में खुशहाली लाने वाला है।

Next Story