मध्यप्रदेश

CM शिवराज ने एमपी के 55 जवानों को दिया प्रमोशन का लाभ

mp news
x
MP News: एमपी के बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में 55 वीर जवानों को दिया गया आउट आफ टर्न प्रमोशन का लाभ

मध्यप्रदेश पुलिस में सेवा देने वाले 55 पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आउट आफ टर्न प्रमोशन का लाभ देकर उनके वीरता का सम्मान किए है। यह कार्यक्रम प्रदेश के बालाघाट में आयोजित किया गया था। इस दौरान पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे वीर जवानों के चलते ही आज प्रदेश का कोना-कोना सुरक्षित है। उन्होने कहा कि प्रदेश वासियों की ओर से वे वीर जवानों को सैल्यूट करते है।

पहली बार इतने जवानों का मिला लाभ

पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने इस दौरान बताया कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतनी सख्या में पुलिस जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन का लाभ मिल रहा है। उन्होने बताया कि जिन जवानों को आज प्रमोशन दिया जा रहा है उन्होने नक्सलियों सहित विकट परिस्थिती में अपने वीरता का परिचय देते हुए सुरक्षा में तत्पर रहे है। उन्होंने बताया कि 32 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक साल में ही 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

यहां हुई थी नक्सली मुठभेड़

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 30 नवंबर 2022 को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने 2 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इसी प्रकार 18 दिसंबर 2022 को पाथरी चौकी के अंतर्गत हर्राटोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 1 इनामी को मार गिराया था। इन दोनों मुठभेड़ में शामिल सभी 55 जवानों को "आउट आफ टर्न प्रमोशन" दिया जा रहा है।

इन्हे मिला प्रमोशन का लाभ

जिन वीर जवानों को प्रमोशन का लाभ मिला है उनमें 30 नवंबर 2022 को गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामसहेरा वन चौकी में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 49 लाख रुपये के ईनामी 02 दुर्दान्त नक्सलियों को मार गिराने वाले बल में शामिल सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौर एवं मंगरू उईके को उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला, मनोज कापसे, लोकेन्द्र सिंह जादौन, अनूप सिंह भदौरिया, रामसुरेश कोल, अनूप सिंह धुर्वे, अरूण मिश्रा, रामलखन प्रजापति एवं दिलीप उईके को सहायक उप निरीक्षक के पद पर तथा आरक्षक शिवकुमार परते, दुर्गेश यादव, चंदन कुमार, अजीज अली, अनूप सिंह, रविन्द्र कुमार, अखिलेख चौधरी, दिलीप सिंह कनेश, विनोद बेलवंशी, ब्रजमोहन गुर्जर, तिरन सिंह नवरेती, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, चैनसिंह वरकड़े, रोशन परते, अभिषेक राजौरिया एवं चंद्रेश जादौन को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

इसी तरह 18 दिसंबर 2022 को मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्राटोला जंगल में हुई मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के ईनामी 01 नक्सली को मार गिराने वाले बल में शामिल उप निरीक्षक आशीष शर्मा और विनय गोस्वामी को निरीक्षक के पद पर, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल मरावी को उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक हनुमंत टेकाम, बुद्धमान धुर्वे, गोविंद सिंह, सुमेरी मरावी, काशीराम उईके और राजेश धुर्वे को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, आरक्षक सूरत सिंह उर्वेती, चंदन टेंभरे, श्रेयस कुमार उईके, लक्ष्मीचंद कड़पेती, भूपेन्द्र परते, अमरसिंह हरपाल, विजय उईके, राजेश पट्टा, उमेश पटेल, संदीप इड़पाचे, ब्रिजेश चिचाम, विमलेश कुमार दुबे, परमेश इड़पाचे, गोविंद सल्लाम, शिवराज परते, मिथलेश मरावी, अनवर अंसारी एवं नरेन्द्र धुर्वे को प्रधान आरक्षक के पद पर तथा आरक्षक चालक योगेश आर्मो को प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Next Story