मध्यप्रदेश

MP CM Announcement: एमपी के पुलिसकर्मियों को सीएम शिवराज ने दी सौगात, साप्ताहिक अवकाश के साथ ही मिलेगा अब यह लाभ

Sanjay Patel
29 July 2023 7:24 AM GMT
MP CM Announcement: एमपी के पुलिसकर्मियों को सीएम शिवराज ने दी सौगात, साप्ताहिक अवकाश के साथ ही मिलेगा अब यह लाभ
x
MP CM Announcement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। जिसका लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा। राज्य के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश के साथ ही अन्य लाभ देने का ऐलान सीएम ने किया है।

MP CM Announcement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। जिसका लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा। राज्य के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश के साथ ही अन्य लाभ देने का ऐलान सीएम ने किया है। 46 साल बाद पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाए गए हैं। सीएम आज मुख्यमंत्री निवास भोपाल में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है।

बेटियां भी पुलिस बनकर कर रहीं जनता की सेवा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियां अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रही हैं। सीएम ने कहा कि पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस बनकर बेटियां भी दिन-रात जनता की सेवा कर रही हैं। पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स में बेटियों की तादात बढ़ती जा रही है जो गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। इस अवसर पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित थे। सीएम की धर्मपत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

पुलिसकर्मियों को मिलेगा यह लाभ

एमपी में पुलिसकर्मियों के भत्ते 46 वर्ष बाद बढ़ाए गए हैं। अब उन्हें 1 हजार 635 रुपए का 15 लीटर पेट्रोल भत्ता मिलेगा। अभी तक 18 रुपए प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलता था। पुलिसकर्मियों को पौष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाएगा। इसके साथ ही नए आवास भी बनाए जाएंगे। इस निर्णय से सरकार पर प्रतिवर्ष 2023 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा और 1 लाख 89 हजार 179 अधिकारी-कर्मचारी इससे लाभान्वित हो सकेंगे।

किसको-कितना बेनीफिट

सीएम की घोषणा के बाद अब एमपी के 56 हजार 458 कर्मचारियों को प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता मिल सकेगा। वहीं 1 लाख 23 हजार 821 अधिकारियों-कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता, 8 हजार 900 अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान मिलेगा। यहां पर यह बता दें कि पुलिसकर्मियों के लिए प्रदेश में वर्ष 1977 में 18 रुपए प्रतिमाह साइकिल भत्ता स्वीकृत किया गया था। निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को 28 जून 1993 से प्रतिमाह 230 रुपए वाहन भत्ता दिया जा रहा था। जिसके बाद इसमें परिवर्तन नहीं हो सका था।

सीएम शिवराज ने की यह घोषणाएं

पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं कीं, जिनका लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि सभी पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है उनको प्रति माह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों का पौष्टि आहार भत्ता एक हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए होगा। पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनेंगे। सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा। भोजन भत्ता की दर 100 रुपए प्रतिदिन की जाएगी। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां वेतनमान दिया जाएगा।

Next Story