मध्यप्रदेश

एमपी में बैकलॉग पदों पर भर्ती को लेकर CM शिवराज ने दिया बड़ा अपडेट, लाखो उम्मदीवारों के लिए खुशखबरी

CM Shivraj
x

शिवराज सिंह चौहान 

मध्य प्रदेश में लगातार शिवराज सरकार भर्तियां निकाल रही है। इसी बीच सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखो प्रदेश के लिए बड़ी खबर सामने आरही है।

मध्य प्रदेश में लगातार शिवराज सरकार भर्तियां निकाल रही है। इसी बीच सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखो प्रदेश के लिए बड़ी खबर सामने आरही है। बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैकलॉग पदों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख 14 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। बैकलॉग के रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है। स्टाफ नर्स का काम सेवा है। सेवा ही धर्म है। लेब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट भी अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें और मन में सेवा का भाव रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि नव-नियुक्त अभ्यर्थी मानव-सेवा का नया रिकार्ड स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को निवास पर गैस त्रासदी विभाग के कर्मचारी मंडल द्वारा समूह-5 के चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र का वितरण कर रहे थे। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

चौहान ने कहा कि विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिये वित्तीय वर्ष 2022-23 में 160 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति वर्ष 2023-24 में की जाएगी। वर्तमान में 19 बैकलॉग पदों में से बैगा, भारिया, सहरिया, अनुसूचित जनजाति के सीधे आवेदन के आधार पर एक पद पर स्टाफ नर्स की सीधी नियुक्ति की गई है।

अन्य 10 चयनित अभ्यर्थियों में से 6 स्टाफ नर्स, 2 लेब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट तथा एक लेब सहायक के नियुक्ति आदेश आज वितरित किए गए। शेष अन्य 120 पदों पर कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा करा ली है, जिसका परिणाम आने पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुमारी किरण भारती स्टाफ नर्स भारिया अजजा की भर्ती सीधे आवेदन के आधार पर की गई है। बैकलॉग के कोई भी पद रिक्त नहीं रहेंगे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story