
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- CM Kisan Kalyan...
CM Kisan Kalyan Yojana: सीएम शिवराज ने एमपी के 77 लाख किसानों के खातों में ₹1540 करोड़ भेजे

CM Kisan Kalyan Yojana
CM Kisan Kalyan Yojana: मध्यप्रदेश के 77 लाख किसानों के खातों में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ₹1540 करोड़ सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद भी किया है। एमपी के सीएम शिवराज द्वारा यह राशि 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के तहत किसानों के खातों में भेजी गई है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की भांति मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' चलाई जा रही है. जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष किसानों को ₹4000 की आर्थिक सहायता राज्य की शिवराज सरकार की ओर से दी जाती है। यह आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष ₹2000 - ₹2000 (दो हजार रूपए) की दो किस्तों में प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता सभी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों को प्रदान की जाती है।
सीएम शिवराज ने किसानों से संवाद किया
सीएम किसान कल्याण योजना (Chief Minister Kisan Kalyan Yojana) के तहत आज शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) प्रदेश के 44 जिलों के किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि (Samman Nidhi) की राशि सिंगल क्लिक द्वारा भेजी है। मिंटो हॉल भोपाल में प्रात: 11:30 बजे आयोजित हुए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतीक स्वरूप कुछ किसानों को सम्मान निधि के चेक वितरित कर किसानों से संवाद किया। इस कार्यक्रम में आदर्श आचरण संहिता वाले जिलों को शामिल नहीं किया गया है।
77 लाख किसानों के खातों में भेजे जाएंगे ₹1540 करोड़
मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न। संबंधित जिलों के किसान, जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी वर्चुअली शामिलहुए थें। CM KISAN KALYAN YOJANA में लाभान्वित होने वाले 77 लाख किसानों को ₹1540 करोड़ सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित किए गए। राज्य शासन द्वारा दी जा रही यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 की है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




