मध्यप्रदेश

एमपी के निवाड़ी में सीएम का एक्शन, कलेक्टर व ओरछा तहसीलदार को हटाया

Sanjay Patel
28 Dec 2022 11:01 AM GMT
एमपी के निवाड़ी में सीएम का एक्शन, कलेक्टर व ओरछा तहसीलदार को हटाया
x
मध्यप्रदेश के निवाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन के मूड में नजर आए। शिकायत मिलने के बाद सीएम ने निवाड़ी कलेक्टर व ओरछा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन के मूड में नजर आए। शिकायत मिलने के बाद सीएम ने निवाड़ी कलेक्टर व ओरछा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। मुख्यमंत्री निवाड़ी के गढ़कुंडार में आयोजित महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। दोनों अफसरों को हटाने की घोषणा के बाद सीएम ने महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को सम्बोधित किया।

सीएम को मिली कई अव्यवस्थाएं

गढ़कुंडार क्षेत्र उत्तरप्रदेश बार्डर के करीब है। निवाड़ी के गढ़कुंडार में महोत्सव का आज से आगाज हुआ है। जिसका शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पहुंचे। सीए हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें हेलीपैड व महोत्सव स्थल पर कई अव्यवस्थाएं भी मिलीं। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भी कलेक्टर व तहसीलदार के खिलाफ शिकायत की गई। वहीं निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी इनकी शिकायत की। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर और ओरछा तहसीलदार संदीप शर्मा को सीएम ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

यह भी रही वजह

यूपी की सीमा के नजदीक होने के कारण गढ़कुंडार में मोबाइल नेटवर्क आदि की भी समस्या है। यहां शामिल होने गए मुख्यमंत्री के साथ आई टीम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं हो पा रहा था। नेटवर्क की वजह से इंटरनेट मीडिया पर भी कार्यक्रम नहीं चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान यह व्यवस्थाएं बनाना जिला प्रशासन सहित कलेक्टर का काम होता है। किन्तु यहां प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण मुख्यमंत्री नाराज दिखे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष और लोगों द्वारा भी इनके खिलाफ शिकायत के कारण सीएम ने दोनों को तत्काल हटाने का फरमान जारी कर दिया। यहां उल्लेखनीय है कि जमीनों के फर्जी पट्टे व आदिवासी जमीनों को हड़पने की शिकायत भी दोनों अधिकारियों के खिलाफ पूर्व में भी ईओडब्ल्यू ग्वालियर में की गई थी।

Next Story