मध्यप्रदेश

MP Weather: अगले 3 दिनों तक इन 10 जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sanjay Patel
16 March 2023 6:58 AM GMT
MP Weather: अगले 3 दिनों तक इन 10 जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
x
MP Weather: मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हवाओं का रुख दक्षिणी होने के कारण नमी से बादल छाने लगे हैं। प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

MP Weather: मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। हवाओं का रुख दक्षिणी होने के कारण नमी से बादल छाने लगे हैं। प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम के करवट लेने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।

ऐसा रहा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहा।

एमपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 16 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है। जिसके प्रभाव के कारण बंगाल की खाड़ी से पूर्व मध्य भारत की ओर निम्न स्तरीय दक्षिण पूर्वी नम हवाएं और मध्य क्षोभ मंडलयी पश्चिमी ट्रफ के परस्पर टकराव के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बताया गया है कि प्रदेश के कई जिलों में 16 से 18 मार्च तक बारिश के आसार हैं।

किसानों की फसलें बर्बाद

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में पहुआ पवनों के बीच समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 75 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 22 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। जिसके कारण प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पूर्वी राजस्थान के आसपास समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। एमपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। मौसम की मार से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। भोपाल, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम, मंदसौर सहित एमपी के कई जिलों में खेतों में ही गेहूं और चने की फसलें पसर गई हैं। हालांकि किसानों को हुई क्षति का सरकार द्वारा सर्वे भी प्रारंभ करा दिया गया है। एमपी में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना हैं।

Next Story