मध्यप्रदेश

दावा : बदल जाएंगे MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ?

दावा : बदल जाएंगे MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ?
x
भोपाल : मध्यप्रदेश में जब से भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है तब से रोज नए विवाद पैदा होते है. हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh News) के एक ट्वीट ने MP में हड़कंप मचा दिया. दरअसल उन्होंने दावा किया है

भोपाल : मध्यप्रदेश में जब से भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है तब से रोज नए विवाद पैदा होते है. हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh News) के एक ट्वीट ने MP में हड़कंप मचा दिया. दरअसल उन्होंने दावा किया है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदल दिया जायेगा. दिग्विजय सिंह ने कहा की इन दिनों भाजपा दूसरे राज्यों में CM बदल रही है. ऐसे में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जरूर बदलेगा. दिग्विजय ने कहा की मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज हो रही है.

दिग्विजय ने भाजपा से संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे है. दिग्विजय सिंह ने आगे कहा है कि अगर भाजपा ने सूची नहीं दी तो मै खुद सोमवार को जारी कर दूंगा. दिग्विजय के लगातार कर रहे दावे के बाद खुद मुख्यमंत्री को बैकफुट में आना पड़ा और मुख्यमंत्री हटाने को लेकर सफाई देनी पड़ी.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर ये कहा था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh News) अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है. अभी हाल ही में दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व मोदी और शाह इन दिनों मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में बहुत से योग्य उमीदवार है. उन्हें भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए. दिग्विजय यही नहीं रुके उन्होंने कहा की अगर भाजपा सूची जारी नहीं करेगी तो वो खुद भाजपा की सूची जारी कर देंगे.

दिग्विजय के बयान के बाद मध्यप्रदेश में हड़कंप मच गया है. यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने खुद सफाई देते हुए कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh News) को सभी जानते है वो कैसे है. उनकी बातो को कोई गौर नहीं करता है. यही नहीं ठहाके लगाते हुए शिवराज ने कहा की उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है. इसके बाद CM SHIVRAJ आगे चले गए.

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story