मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने सतना में व्यंकटेश लोक का किया लोकार्पण, किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजी सम्मान निधि, यह घोषणा भी की

Sanjay Patel
5 Oct 2023 9:44 AM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज ने सतना में व्यंकटेश लोक का किया लोकार्पण, किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजी सम्मान निधि, यह घोषणा भी की
x
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना पहुंचे। सीएम ने यहां व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। उन्होंने कन्या पूजन के बाद किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सतना पहुंचे। सीएम ने यहां व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। उन्होंने कन्या पूजन के बाद किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजी। इसके साथ ही सीएम ने पट्टों का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा भी की। यहां पर यह बता दें कि सतना स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सतना नगर के प्रसिद्ध व्यंकटेश मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के तहत व्यंकटेश लोक का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण सीएम ने किया।

फसल बीमा व सम्मान निधि की भेजी राशि

सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा व सीएम किसान निधि की राशि किसानों के खाते में अंतरित की। उन्होंने फसल बीमा के 30 लाख किसानों को 1058 करोड़ और 72 लाख किसानों को सीएम किसान निधि के 1561 करोड़ रुपए का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। सीएम ने 4 लाख 30 हजार पट्टे भी वितरित किए। किसान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम जबलपुर आ रहे हैं, मुझे भी जाना है। यहीं से मैहर जिला भी मां शारदा को समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से मध्यप्रदेश का विकास किया, उस तरह कांग्रेस ने कभी नहीं किया। मैहर में मां शारदा लोक भी बनेगा।

इन्हें मिलेगी फ्री में जमीन

सीएम ने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें फ्री में जमीन मुहैया कराई जाएगी। वह भी मकान के मालिक बन सकेंगे। एमपी में कोई भी भूमिहीन नहीं होगा। आज हम यहां से 5 लाख पट्टे बांट रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती में कोई भी गरीब भूमिहीन नहीं रहेगा। पीएम आवास से वंचित रह गए लोगों के लिए सीएम आवास योजना प्रारंभ की। सतना में 80 हजार आवेदन भर दिए गए हैं। आवास के लिए पैसा वह उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि फसल बीमा का पैसा भी दिलाएंगे, राहत राशि भी दी जाएगी। आज 30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना और 2 लाख किसानों को सम्मान निधि की रकम डाली जाएगी। उन्होंने किसान भाइयों से भाजपा, मादी के साथ चलने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा पीएम मोदी और मामा को दीजिए आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप किसानों ने फसल का उत्पादन 7सौ फीसदी बढ़ाया है। हमने खेती से आमदनी दोगुनी की है। माताएं, बहनें हैण्डपम्प में पानी भरने के लिए जाती थीं उनकी परेशानियों को देखते हुए नल-जल योजना प्रारंभ की गई। हर फसल का उत्पादन बढ़ा है। हमें 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। लाड़ली बहनों को भी लाभ मिल रहा है। यह भाजपा की सरकार है जो कोई कसर नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा कि हमने सब कुछ देने की कोशिश की। अब हम अनुदान पर ट्रांसफार्मर लगाने की योजना पुनः प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सब पीएम मोदी, भाजपा और मामा को आशीर्वाद दीजिए, क्योंकि जो काम करें उसका साथ देना चाहिए।

Next Story