मध्यप्रदेश

70 साल बाद भारत में जन्मा चीता: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई 'सियाया' ने 4 शावकों को दिया जन्म

mp news
x
MP Kuno National Park Cheetah News: मध्य प्रदेश वासियों और वन्य-प्राणी जगत के लिए 29 मार्च 2023 बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया।

MP Kuno National Park Cheetah News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) वासियों और वन्य-प्राणी जगत के लिए 29 मार्च 2023 बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। बता दें की कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में छोड़ी गई 3 वर्ष की नामीबियाई मादा चीता 'सियाया' ने 4 चीता शावकों को जन्म दिया है। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने चीता शावकों के जन्म पर खुशी जाहिर की है।

बता दें की साल 1952 में देश के अंदर चीता को विलुप्त घोषित किए जाने के 70 साल बाद यह पहला मौका है जब भारतीय धरती पर किसी चीता शावक का जन्म हुआ है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे.एस. चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक सप्ताह से सियाया की गतिविधियाँ बाड़ा क्रमांक 5 में एक ही स्थान पर केन्द्रित थी। इससे यह एहसास हुआ कि संभवत: सियाया बच्चों को जन्म देने वाली है।

बुधवार को जब सियाया शिकार के लिए निकली तो नामीबियाई चीता विशेषज्ञ इलाई वॉकर द्वारा संबंधित स्थान पर सुरक्षित दूरी से देखने पर पाया कि मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है।

पीएम मोदी ने छोड़ा था कुनो ने

शावकों को जन्म देने वाली मादा चीता सिया नामीबिया से आई चीतों की पहली खेप में भारत पहुंची थी। इस खेप में 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन पर कुनो नेशनल पार्क के विशेष बाड़े में रिलीज किया था।

इन चीतों को 50 दिन तक इसी विशेष बाड़े में क्वारंटाइन रखा गया था। करीब 2 महीने पहले इनमें से तीन मादा और दो नर चीतों को मुख्य जंगल में छोड़ा गया था। इसी साल 18 फरवरी को पार्क में दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाकर बाड़े में रखे गए हैं।


Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story