मध्यप्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल मंडल की इन ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल मंडल की इन ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव
x

Indian Railway

भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) की कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

भोपाल (Bhopal) 1 अक्टूबर 2021 से प्रभावशील रेलवे की समय-सारणी के अनुसार भोपाल मण्डल (Bhopal Railway Division) से होकर गुजरने वाली गाड़ियों के भोपाल स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय में मामूली परिवर्तन किया गया है।

जिसके अनुसार

  • 02887 विशाखापट्टनम- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल (Visakhapatnam- Hazrat Nizamuddin Express Special) भोपाल स्टेशन पर 07.03 बजे पहुंचकर, 07.08 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 02779 वास्कोडिगामा - हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस स्पेशल (Vasco da Gama - Hazrat Nizamuddin Goa Express Special) भोपाल स्टेशन पर 19.10 बजे पहुँचकर 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04063 भुसावल - हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस स्पेशल (Bhusawal - Hazrat Nizamuddin Gondwana Express Special) भोपाल स्टेशन पर 19.30 बजे पहुंचकर, 19.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 06168 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनन्तपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस स्पेशल (Hazrat Nizamuddin-Thiruvananthapuram Central Express Special) भोपाल स्टेशन पर 15.25 बजे पहुँचकर, 15.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 02618 हजरत निजामुद्दीन - एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस स्पेशल (Nizamuddin - Ernakulam Mangala Express Special) भोपाल स्टेशन पर 16.25 बजे पहुँचकर, 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 01466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस स्पेशल (Jabalpur-Somnath Express Special) भोपाल स्टेशन पर 20.00 बजे पहुँचकर, 20.15 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रवक्ता का कहना है कि यात्री ट्रेन की सही स्थिति एनटीईएस / 139 से पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story