मध्यप्रदेश

MP Weather Alert! प्रदेश के इन 12 जिलों में शीतलहर की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Forecast 2022
x
MP Weather News: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी (Madhya Pradesh Weather News): मध्य प्रदेश भर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी हड्डियां ठुठुराने वाली ठण्ड हवाएं, मौसम में ठहराव नहीं हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे रहने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

MP Weather: कैसा रहा पिछले 24 घंटो का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। उमरिया, जबलपुर, भोपाल एवं धार में शीतलहर का प्रभाव रहा। विभाग के अनुसार उमरिया एवं जबलपुर में तीव्रशीतल दिन तथा सतना, मण्डला, मलॉजखण्ड, खजुराहों, टीकमगढ बैतूल, दमोह, इंदौर, शाजापुर एवं उज्जैन में शीतल दिन रहा है।विभाग ने जानकारी दी है कि इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागो में तापमान में गिरावट दर्ज की कई हैं। पिछले 24 घंटो में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8°C उमरिया में दर्ज किया गया है।

इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, धार एवं बैतूल जिले में शीतलहर चलने की सम्भावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।

Next Story