मध्यप्रदेश

एमपी के शहडोल में पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

MP Shahdol News
x
MP Shahdol News: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में गुरूवार-शुक्रवार की रात चितरंगी से जबलपुर जा रही कार पेड़ से टकरा गई।

MP Shahdol News: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में गुरूवार-शुक्रवार की रात चितरंगी से जबलपुर जा रही कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के कारण कारण कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलां को ब्यौहारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

बताया गया है कि सिंगरौली जिले के चितरंगी निवासी हर्ष सिंह पुत्र श्यामबिहारी सिंह 11 वर्ष परिवार के अन्य सदस्यां के साथ जबलपुर जा रहा था। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पहुंचते ही तेज रफ्तार कार गड्ढे की चपेट में आ गई। जिसके कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के कारण कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

ये हुए घायल

घायलां में हर्ष सिंह के अलावा उसके पिता श्यामबिहारी सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह, रितिक सिंह पुत्र अमन सिंह 7 वर्ष, बंदे सिंह पुत्र अर्जुन सिंह 28 वर्ष, अमन सिंह पुत्र श्याम सिंह सभी निवासी चितरंगी शामिल है। घायलों में हर्ष की हालत गंभीर बताई गई है।

एडमीशन के लिए जाते समय हुआ हादसा

बताया गया है कि परिवार के सदस्य हर्ष सिंह और रितिक सिंह का एडमीशन जबलपुर के बोर्डिंग स्कूल में कराने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार होने की वजह से सभी लोग अस्पताल पहुंच गए।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story