
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP में मंत्रिमंडल...
MP में मंत्रिमंडल विस्तार: मोहन सरकार में विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल समेत 18 कैबिनेट मंत्री बनें, 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की

MP में मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज सोमवार, 25 दिसंबर को हुआ है। इसके लिए 28 विधायकों को राजभवन पहुंचने के लिए कॉल आया था। मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इनमें 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
मोहन सरकार के 18 कैबिनेट मंत्री
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को दोपहर 3:30 बजे राजभवन में किया गया था। मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर और संपतिया उईके ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली।
ये राज्यमंत्री बनें
वहीं कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है।
33 मंत्री शिवराज सरकार में
- 2 चुनाव नहीं लड़े
- 31 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे
- 12 चुनाव हार गए
- 19 मंत्री जीते। इनमें से मोहन यादव मुख्यमंत्री तथा जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री बने।
6 फिर से मोहन सरकार में मंत्री बने
- तुलसी सिलावट
- गोविंद सिंह राजपूत
- इंदर सिंह परमार
- विजय शाह
- विश्वास सारंग
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
10 पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं मिली
- गोपाल भार्गव
- मीना सिंह
- उषा ठाकुर
- हरदीप सिंह डंग
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- भूपेंद्र सिंह
- प्रभुराम चौधरी
- ओमप्रकाश सखलेचा
- बृजेंद्र सिंह यादव
- बिसाहू लाल
सोमवार की सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव राजभवन पहुँचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उन विधायकों के नाम सौंप चुके हैं, जो मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। राजभवन से बाहर निकलते हुए सीएम ने मीडिया से चर्चा भी की है। उन्होने बताया कि 'आज दोपहर साढ़े तीन बजे माननीय राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएँगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा।'
चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आया। इसके ठीक 10 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा ने पद और गोपनियता की शपथ ली थी। अब उसके 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव तीन बार दिल्ली गए थे और सभी नाम दिल्ली से ही फ़ाइनल हुए हैं।
विधायकों को कॉल पहुंचा, राजभवन आने को कहा
बताया जा रहा है कि 28 विधायकों को कॉल करके राजभवन बुलाया गया है। माना जा रहा है कि जिन विधायकों के पास फोन गए हैं, उन्हे ही मंत्री बनाया जा सकता है।
भूपेन्द्र सिंह-गोपाल भार्गव का नाम नहीं
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट में पिछली बार के कई मंत्रियों को जगह नहीं मिलेगी। सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह और रहली से गोपाल भार्गव को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है। भार्गव वर्तमान विधायकों में सबसे सीनियर हैं। वे रहली से लगातार 9वीं बार जीते हैं। नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।
इन विधायकों को कॉल आया
- कैलाश विजयवर्गीय
- प्रहलाद पटेल
- विजय शाह
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- राकेश सिंह
- राव उदय प्रताप सिंह
- प्रद्युम्न सिंह तोमर
- तुलसी सिलावट
- एदल सिंह कंसाना
- चैतन्य काश्यप
- नारायण सिंह कुशवाहा
- करण सिंह वर्मा
- संपतिया उइके
- निर्मला भूरिया
- इंदर सिंह परमार
- नागर सिंह चौहान
- राकेश शुक्ला
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लखन पटेल
- नारायण पवार
- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेंद्र शिवाजी पटेल
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




