मध्यप्रदेश

MP Cabinet Expansion Live: राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्रिपद की शपथ ली

Aaryan Puneet Dwivedi
26 Aug 2023 8:58 AM IST
Updated: 2023-08-26 13:58:31

Live Updates

  • 25 Aug 2023 4:55 PM IST

    मंत्रिमंडल विस्तार में ये हो सकते हैं मंत्री

    राजेंद्र शुक्ल

    शिवराज सरकार में ही मंत्री रहे हैं। रीवा से विधायक, 2003 में पहली बार राज्यमंत्री बने थे। फिर 2008 और 2013 में भी मंत्री रहे। दावेदारी के बावजूद इस बार मंत्री नहीं बन सके। शिवराज खेमे के माने जाते हैं।

    गौरीशंकर बिसेन

    शिवराज सरकार में ही मंत्री रहे हैं। 1985 में पहली बार बालाघाट से विधायक बने थे। बालाघाट से ही सांसद भी रहे हैं। इस बार अपनी बेटी के लिए टिकट मांग रहे हैं। अभी राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड अध्यक्ष हैं।

    राहुल सिंह लोधी, जालम सिंह पटेल और लाल सिंह आर्य पर संशय

    राहुल सिंह लोधी, जालम सिंह पटेल और लाल सिंह आर्य पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं, जालम सिंह पटेल केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भाई हैं। जबकि लाल सिंह आर्य हरिजन समाज के बड़े नेताओं में से एक हैं। 

  • 25 Aug 2023 4:51 PM IST

    मौजूदा शिवराज सरकार में अब तक इतने विस्तार

    • 21 अप्रैल 2020: 5 मंत्री बने।
    • 02 जुलाई 2020: 28 मंत्री बने।
    • 03 जनवरी 2021: 02 मंत्री और बने कुल 30 मंत्री हुए।

  • 25 Aug 2023 4:50 PM IST

    संभावित मंत्रियों के यहां समर्थकों का डेरा

    जानकारी मिल रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार में जिन विधायकों का नाम तेजी के साथ चल रहा है उनके बंगले पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई है। पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला भोपाल स्थित निवास पर एक सैकड़ा से अधिक समर्थक डेरा डाले हुए हैं। इसी तरह विधायक गौरीशंकर बिसेन के 74 नंबर बंगले पर एक सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ता समर्थक जुटे हुए हैं।

  • 25 Aug 2023 4:48 PM IST

    मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अमित शाह की गाइडलाइन

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विस्तार की गाइडलाइन देकर गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मंत्रिमंडल के खाली पद भरने के लिए कहा। इसके साथ ही जातिगत समीकरण साधे जाने हैं।

  • 25 Aug 2023 4:47 PM IST

    शिवराज सरकार के कैबिनेट में अभी 4 सीट खाली

    अभी मंत्रिमंडल में सीएम शिवराज व 30 मंत्री शामिल हैं। इस तरह कुल 31 सदस्यों का मंत्रिमंडल है। विधानसभा सीटों के गणित के हिसाब से 35 मंत्री हो सकते हैं। इसके तहत अभी 4 पद खाली हैं। लेकिन, 3 तक और मंत्री बन सकते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.