मध्यप्रदेश

एमपी में व्यापारियों का 10 करोड़ लेकर भाग गया कारोबारी, 21 लाख रुपए का रखा इनाम

Sanjay Patel
13 Aug 2023 8:33 AM GMT
एमपी में व्यापारियों का 10 करोड़ लेकर भाग गया कारोबारी, 21 लाख रुपए का रखा इनाम
x
MP News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में व्यापारियों का 10 करोड़ रुपए लेकर कारोबारी कारोबार समेटकर भाग गया। जिसके बाद अब व्यापारियों द्वारा कारोबारी की तलाश की जा रही है।

मध्यप्रदेश के गुना जिले में व्यापारियों का 10 करोड़ रुपए लेकर कारोबारी कारोबार समेटकर भाग गया। जिसके बाद अब व्यापारियों द्वारा कारोबारी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही फ्रॉड को अंजाम देने वाले कारोबार पर 21 लाख रुपए का इनाम भी व्यापारियों ने रखा है। कारोबारी ने पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य को भी लाखों की चपत लगाई है। जिसके बाद वह फरार हो गया है।

42 व्यापारियों को लगाई चपत

गुना में फ्रॉड कारोबारी ने 42 व्यापारियों को चपत लगाई है। उसके द्वारा इन व्यापारियों के 10 करोड़ रुपए लेकर फरार वह फरार हो गया है। बताया गया है कि फ्रॉड व्यापारी पिछले 20 दिनों से फरार है। जिसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया है। वहीं फ्रॉड का शिकार हुए व्यापारियों द्वारा दो दिनों से धरना पर भी दिया जा रहा है। ठग व्यापारी ने कर्मचारियों को राजस्थान के खाटू श्याम भेज दिया। जिसके बाद चोरी छिपे प्लाट बेच दिया और नकदी समेटकर परिवार सहित रातों रात गायब हो गया। जिसकी तलाश अब पुलिस द्वारा की जा रही है।

क्या है मामला

मामला गुना जिले के कुंभराज मंडी का है। यहां लोकेन्द्र गुप्ता डब्बू नाम का कारोबारी जीबी अग्रवाल नाम से गल्ला खरीदी-बिक्री की फर्म का संचालन करना है। उसका फड़ मंडी में ही स्थित है। लोकेन्द्र द्वारा कुंभराज, बीनागंज, गुना मंडी के कई व्यापारियों, किसानों से उपज की खरीदी की थी। जिसका पेमेंट भी नहीं किया गया था। सभी को 15 दिन में पेमेंट किए जाने का आश्वासन दिया गया था। व्यापारियों को लोकेन्द्र ने 19 जुलाई को पेमेंट देने के लिए कहा था। जिसके बाद व्यापारी पेमेंट लेने उसके फड़ पर पहंुचे तो वहां ताला लगा पाया गया। व्यापारी उसके घर गए जहां भी ताला बंद मिला। व्यापारियों को यह पता चला कि लोकेन्द्र 18 जुलाई की रात फरार हो गया। फ्रॉड करके उसने 42 व्यापारियों को 10 करोड़ से अधिक का चूना लगाया। जिसके बाद व्यापारी एसपी के पास पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके एक सप्ताह बाद व्यापारियों ने उसको ढूंढ़ने वाले को 21 लाख रुपए नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा कर दी। किन्तु उसका अब तक पता नहीं चल सका है। जिसके बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए हैं।

बैंक में दी गलत सूचना

धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि लोकेन्द्र ने बैंक को भी गुमराह किया। उसने गलत सूचना सूचना अपने खाते की लिमिट बनवाई। बैंक लिमिट के लिए जो मकान रखा है उसकी कीमत 70-75 लाख रुपए से अधिक नहीं है। जबकि उसने एक करोड़ की लिमिट बनवाई। उसने मंडी में मिली दुकान के नाम पर भी बैंक से लोन ले रखा है। लोकेन्द्र के मौके से फरार होने के बाद बैंक ने उसके मकान और दुकान पर भी अपना बोर्ड लगा दिया है।

कर्मचारियों को शक न हो इसलिए भेज दिया खाटू श्याम

व्यापारियों का कहना है कि लोकेन्द्र भागने से दो दिन पूर्व अपने सभी कर्मचारियों और हम्मालों को धार्मिक यात्रा पर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर भेज दिया था। जिससे कर्मचारियों को इस बात की भनक न लग सके और उन्हें शक भी न हो। धार्मिक यात्रा में भेजने का खर्च भी लोकेन्द्र ने ही उठाया। उसने व्यापारियों से यह भी कहा कि लेबर खाटू श्याम जा रहे हैं जिसके कारण उनकी दुकान बंद रहेगी। जिससे व्यापारियों ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद वह रुपए समेटकर चंपत हो गया।

व्यापारी बोले 21 लाख देंगे इनाम

पीड़ित व्यापारियों ने गुना के कैंट, कुंभराज, राघोगढ़, चांचौड़ा थाने सहित राजगढ़ जिले में इस घटना को लेकर एफआईआर करवाई है। किंतु फ्रॉड करने के बाद व्यापारी के फरार हुए कई दिन बीत चुके हैं। जिसका पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर वह कहां गायब हो गया। ऐसे में पीड़ित व्यापारियों ने 21 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। व्यापारी संघ ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि जो भी उसको पकड़वाने में मदद करेगा और पूरी राशि की वसूली होती है तो उसे 21 लाख का नकद इनाम दिया जाएगा। यदि पूरी राशि नहीं मिलती है तो जितनी राशि की वसूली होगी उसका 5 प्रतिशत इनाम के रूप में दिया जाएगा। यह इनाम एसपी के मार्गदर्शन और निर्देश पर दिया जाएगा। वहीं नाराज व्यापारियों ने कुंभराज मंडी में काम बंद कर दिया है और वह धरने पर बैठ गए हैं। बताया गया है कि फ्रॉड अपने माता-पिता, पत्नी, भाई और बच्चों को भी साथ ले गया है।

Next Story