मध्यप्रदेश

MP Police Transfer 2023: एमपी पुलिस विभाग के बंपर तबादले, 50 अधिकारीयों को मिली नवीन पदस्थापना, फटाफट से चेक करें FULL LIST

Sanjay Patel
31 July 2023 8:50 AM GMT
MP Police Transfer 2023: एमपी पुलिस विभाग के बंपर तबादले, 50 अधिकारीयों को मिली नवीन पदस्थापना, फटाफट से चेक करें FULL LIST
x
MP Police Officers Transfer 2023: मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद अब एमपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में 50 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

MP Police Officers Transfer 2023 31 July Full List: मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद अब एमपी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में 50 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनकी तबादला सूची जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश गृह विभाग ने जारी किए हैं।

MP Police Officers Transfer: पुलिस अधिकारियों के तबादले

जारी की गई तबादला सूची में देवेन्द्र सिंह सिरोलिया उप सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल दतिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। एपी सिंह बागरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा, अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन को उप सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर संदीप मिश्रा सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह, मुकेश कुमार वैश्य अतिरिकत पुलिस अधीक्षक शहडोल को उप सेनानी 5वीं वाहिनी मुरैना, सीमा अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस इंदौर रामदास प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी को उप सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड, घनश्याम मालवीय उप सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट को अतिरिकत पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला भोपाल, राजेश रघुवंशी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा, अनिल कुमार पाटीदार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला गुना बनाया गया है।

MP Police Officers Transfer List: एमपी पुलिस ट्रांसफर लिस्ट

तबादला सूची में इन पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। जिनमें आशुतोष मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम, आनंद कुमार यादव उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, तरुणेन्द्र सिंह बघेल नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन, संतोष सिंह भदौरिया उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रीवा, निरंजन शर्मा उप पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, जयंत सिंह राठौर सहायक पुलिस आयुक्त खजराना इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन, संतोष कुमार सिंह तोमर सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, निशा रेड्डी नगर पुलिस अधीक्षक भिंड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आगर मालवा, सुनीता करनेलियस उप पुलिस अधीक्षक अअवि भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, उषा धाकड़ उप पुलिस अधीक्षक अअवि भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, मान सिंह ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक कल्याण भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी, सुशील कुमार तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-1 भोपाल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात इंदौर, विजय सिंह पवार उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, विक्रम सिंह रघुवंशी सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन भोपाल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात नगरीय पुलिस जिला भोपाल, अरविंद तिवारी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-4 इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इंदौर, बसंत कुमार कौल सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-2 इंदौर को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात भोपाल, गणेश सिंह ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक अंगुली चिन्ह शाखा भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल और संजीव मुले एसडीओपी बागली जिला देवास को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी बनाया गया है।

Madhya Pradesh Police Transfer: एमपी पुलिस तबादला सूची

प्रवीण कुमार भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/स्टाफ आफिसर टू पुलिस आयुक्त इंदौर, डॉ. संजीव कुमार उईके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जिला सागर, शिव कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, नवल सिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आगर मालवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, ज्योति ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाड़ी, गजेन्द्र सिंह कंवर अतिरिक्त पुलिस मंडला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जबलपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना, कमलेश कुमार खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिंड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन, मंजीत सिंह चावला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास को उप सेनानी एसआईएसएफ रीवा, डॉ. नीरज चौरसिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण, शशिकांत कनकने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को प्रमुख अधीक्षक पुलिस अग्निशमन सेवाएं इंदौर, रिचा चौबे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा एवं अजाक भोपाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, सुनील कुमार शिवहरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया, विक्रम सिंह कुशवाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना का दायित्व सौंपा गया है।









Next Story