मध्यप्रदेश

एमपी में गेहूं के दाम पर बंपर बढ़ोत्तरी, इस मंडी में दाम सबसे ज्यादा

madhya pradesh
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गेहूं के दाम पर बंपर बढ़ोतरी हुई है।

MP Gehu Bhav News, मध्य प्रदेश गेहू मंडी रेट: रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं पक कर तैयार हो चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। बचे कुचे प्रदेश के जिलों में इस महीने की आखिर तक गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। जिन जिलों में गेहूं की कटाई हो चुकी है किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। वही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से शुरू होने वाला है। लेकिन हालत यह है कि समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर बाहर की मंडियों में गेहूं की कीमत मिल रही है।

क्या है दाम

अगर बात समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र के बाहर मंडियों की करें तो मंदसौर मंडी में गेहूं के दाम ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहा है वह। समर्थन मूल्य पर गेहूं की कीमत 2015 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से तय किया गया है। गेहूं की कीमत में हुई इस तेजी का कारण विश्व स्तर पर गेहूं की मांग बढ़नी है।

क्यों बढ़ रही गेहूं की कीमत

गेहूं की कीमत बढ़ने का एक कारण रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध है। जानकारी के अनुसार रूस यूक्रेन के युद्ध के कारण गेहूं के दामों में उछाल आया हुआ है। यह दोनों देश विश्व को करीब 25 प्रतिशत गेहूं का निर्यात करते थे। लेकिन युद्ध के कारण विश्व स्तर पर गेहूं की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी कारण माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम बढ़े हुए हैं।

बंपर पैदावार की उम्मीद

बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गेहूं को नुकसान हुआ है। लेकिन देर से की गई गेहूं की बोनी इस नुकसान की भरपाई करेगी। अनुमान के मुताबिक गेहूं का पर्याप्त उत्पादन इस रबी के सीजन में होगा। वही मौसम साफ होने से गेहूं की कटाई भी तेजी से शुरू हो चुकी है। किसान का प्रयास है कि वह जल्दी से जल्दी कटाई कर गेहूं की फसल मंडी पहुंचा दें। क्योंकि अगर बीच में मौसम खराब हुआ तो गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

Next Story