मध्यप्रदेश

MP: शादी में टल्ली होकर पहुंचे दुल्हे राजा, दुल्हन ने कहा- 'ये शराबी मुझे कबूल नही'

MP: शादी में टल्ली होकर पहुंचे दुल्हे राजा, दुल्हन ने कहा- ये शराबी मुझे कबूल नही
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) पहुंची बारात को शराबी दूल्हे के कारण मुंह की खानी पड़ी..

Rajghar Marriage News: राजगढ़ (Rajghar) बिना दुल्हन के बारात लेकर दुल्हे को उल्टे पांव घर जाना पड़ा है। दरअसल इंदौर (Indore) से राजगढ़ (Rajgarh) पहुची बारात को शराबी दूल्हे के कारण मुंह की खानी पड़ी। नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। जानकारी के तहत राजगढ़ जिले (Rajghar District) के सुठालिया के कंचन मैरिज गार्डन में 7 नवंबर को मुस्कान शेख का निकाह था। इंदौर से दानिश शेख की बारात आई थी। बारात में दूल्हे समेत कई लोग नशे की हालत में थे। मजेदार बात यह रही की दुल्हा इतन ज्यादा टल्ली था कि उसे बाराती सम्हाल-सम्हाल कर दुल्हन के घर लेकर पहुचे और उसे देखते ही दुल्हन के होश उड़ गए।

घर वाले भी रहे दुल्हन के साथ

मुस्कान का कहना था कि दूल्हा नशे में था। उसे दो-तीन लोग पकड़कर लाए थे। मैंने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी मेरे फैसले में साथ दिया। जब आलिम साहब ने मुझसे पूछा क्या, आपको यह निकाह कबूल है, तो मैंने साफ मना कर दिया। मुझे यह निकाह कबूल नहीं है। मुस्कान के मामा इरशाद अली का कहना था कि दूल्हा इतने नशे में था कि उससे चलते भी नहीं बन रहा था। उसे दो तीन लोग पकड़ कर ला रहे थे। छोटा भाई और पिता भी नशे में थे। सभी ने शराब पी रखी थी। मुस्कान ने एक दम सही फैसला किया है। वही स्थानिय पुलिस का कहना है कि इस सबंध में जानकारी मिली है, चूकि कोई भी पक्ष ने रिपोर्ट नही की है। अगर रिपोर्ट की जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story