
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- LIVE | MP में भाजपा का...
LIVE | MP में भाजपा का चुनावी शंखनाद: PM MODI ने भोपाल से 5 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; कार्यकर्ताओं को संबोधित करने नेहरू स्टेडियम पहुंचे

PM MODI IN MP
PM MODI IN MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम का एमपी दौरा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. पीएम ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश भर की 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भाजपा का चुनावी शंखनाद हो चुका है.
पीएम मोदी ने भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रेलवे स्टेशन 'रानी कमलापति' से देश भर की 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. जिनमें रानी कमलापति-जबलपुर, खजुराहो-भोपाल-इंदौर, मडगांव- मुंबई, धारवाड़- बेंगलुरु और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इसके बाद पीएम मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के पहुंचे हैं, जहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहें हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मन्त्र दे रहें हैं. (Live Updates)
Live Updates
- 27 Jun 2023 12:14 PM IST
मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम नरेन्द्र मोदी का संबोधन
भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। https://t.co/70fv89nrtl
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2023 - 27 Jun 2023 12:13 PM IST
मेरा बूथ सबसे मजबूत: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) June 27, 2023
आदरणीय मोदी जी इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका में कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करने का दो बार मौका मिला।
- श्री @JPNadda #MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/EPYp32aaRp - 27 Jun 2023 12:12 PM IST
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम: सीएम शिवराज का संबोधन
पीएम श्री @narendramodi जी आज भोपाल की धरती से देशभर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने आए हैं।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) June 27, 2023
स्वामी विवेकानंद जी ने जो कहा था, आज वो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है, भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।
- सीएम श्री @ChouhanShivraj#MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/VOKB0RYypA - 27 Jun 2023 12:08 PM IST
इन 5 रूट पर शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश भर की पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों का सञ्चालन एक साथ शुरू हुआ हो.
1. भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस:
मध्य प्रदेश में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल और जबलपुर को एक दूसरे कनेक्ट करेगी. यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी. इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा शामिल हैं.
2. खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस:
खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन राज्य के मालवा और बुंदेलखंड के इलाकों को भोपाल से जुड़ेगी. इस दौरान ये ट्रेन महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो जैसे पर्यटन के अहम स्थानों से होकर गुजरेगी.
3. मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस:
गोवा को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच किया जाएगी. अब मुंबई से गोवा की दूरी को 7 घंटे में तय की जा सकेगी. इस ट्रेन में 16 की जगह 8 कोच होंगे.
4. धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस:
भारतीय रेलवे ने कर्नाटक को दूसरी वंदे भारत ट्रेन का सौगात मिलने जा रही है. यहां चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चलाई जा रही है. अब रेलवे धारवाड़-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन करेगी. ये ट्रेन धारवाड़, हुब्बली और दावणगेरे को राजधानी बेंगलुरु से जोड़ने का काम करेगी.
5. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस:
बिहार और झारखंड के यात्रियों का भी इंतजार खत्म हो रहा है. इन दोनों राज्यों को संयुक्त रूप से पहली ट्रेन मिलने जा रही है. अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन क परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




