मध्यप्रदेश

BJP ने जारी की MP के स्टार प्रचारकों की सूची: पीएम मोदी समेत 7 केंद्रीय मंत्री, 6 राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम; कांग्रेस से आए पचौरी भी लिस्ट में

BJP ने जारी की MP के स्टार प्रचारकों की सूची: पीएम मोदी समेत 7 केंद्रीय मंत्री, 6 राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम; कांग्रेस से आए पचौरी भी लिस्ट में
x
लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने एमपी के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने एमपी के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट मंगलवार की शाम जारी कर दी है। लिस्ट में पीएम मोदी और 7 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 40 लोगों के नाम हैं। भाजपा शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

खास बात यह है कि 40 नामों की इस सूची में हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी का भी नाम है। पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने उन्हे स्टार प्रचारक बनाया है।

इनके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची

  1. नरेंद्र मोदी
  2. जगत प्रकाश नडडा
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. नितिन गड़करी
  6. शिव प्रकाश
  7. डॉ. मोहन यादव
  8. विष्णु दत्त शर्मा
  9. महेंद्र सिंह
  10. सतीश उपाध्याय
  11. सत्यनारायण जटिया
  12. जगदीश देवड़ा
  13. राजेंद्र शुक्ल
  14. शिवराज सिंह चौहान
  15. भूपेन्द्र पटेल
  16. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
  17. वीरेंद्र कुमार खटीक
  18. फग्गन सिंह कुलस्ते
  19. श्रीमती स्मृति ईरानी
  20. योगी आदित्य नाथ
  21. भजनलाल शर्मा
  22. देवेन्द्र फड़नवीस
  23. केशव प्रसाद मौर्य
  24. हिमंत बिस्वा सरमा
  25. विष्णुदेव साय
  26. हितानंद
  27. प्रह्लाद पटेल
  28. कैलाश विजयवर्गीय
  29. जयभान सिंह पवैया
  30. राकेश सिंह
  31. लाल सिंह आर्य
  32. नारायण कुशवाह
  33. तुलसी सिलावट
  34. सुश्री निर्मला भूरिया
  35. ऐदल सिंह कंसाना
  36. गोपाल भार्गव
  37. नरोत्तम मिश्रा
  38. सुरेश पचौरी
  39. सुश्री कविता पाटीदार
  40. गौरीशंकर बिसेन

7 केंद्रीय मंत्री एमपी के लोकसभा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से होती है। पीएम के अलावा 7 केंद्रीय मंत्रियों को भी एमपी के पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। इनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते और स्मृति ईरानी शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची



Next Story