मध्यप्रदेश

एमपी के सिंगरौली में खडे़ ट्रेक्टर से टकराई बाइक, वृद्ध की गई जान

Anuppur MP News
x
Singrauli MP Accident News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) के सरई थाना क्षेत्र के गनई गांव में बीते दिवस खडे़ ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

Singrauli MP Accident News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) के सरई थाना क्षेत्र के गनई गांव में बीते दिवस खडे़ ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक और घायलों को जिला चिकित्सालय सिंगरौली ले जाया गया। घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि बाइक में चार लोग सवार थे। सभी लोग सरई से अपने गनई गांव की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक गनई गांव के समीप पहुंची तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े टै्रक्टर से टकरा गई। दुर्घटना के कारण बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। बताया गया है कि बाइक सवार सभी लोग नशे में थे। जिसके कारण यह हादसा हो गया।

ये हैं मृतक और घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण रामलखन सिंह 65 वर्ष निवासी गिधेर की मौत हो गई है। घायलों में मान सिंह, रामकिशन सिंह और बाबा सिंह घायल हुए हैं।

वर्जन

सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत के साथ ही तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

नेहरू सिंह खंडाते थाना प्रभारी सरई

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story