मध्यप्रदेश

Bijli Bill In MP 2023: बड़ा ऐलान! सभी का बिजली बिल भरेगी शिवराज सरकार

Bijli Bill In Madhya Pradesh
x

Bijli Bill In Madhya Pradesh

Bijli Bill In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि देश का गरीब व्यक्ति अगर बिजली का बिल नहीं भर पा रहा है तो बिल भरवाने में सरकार मदद करेगी।

Bijli Bill In MP | Bijli Bill In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि देश का गरीब व्यक्ति अगर बिजली का बिल नहीं भर पा रहा है तो बिल भरवाने में सरकार मदद करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक योजना बनाई है। उन्होंने कहा है कि बिजली के बिल में लिखी हुई राशि या जारी किया हुआ बिजली का बिल भगवान ब्रह्मा ने नहीं जारी किया है कि इसे बदला नहीं जा सकता। बिजली विभाग ने बिल जारी किया है। बढ़े हुए बिजली बिल की समीक्षा की जाएगी उसे कम करवाया जाएगा। अगर कम करवाने के बाद भी प्रदेश का गरीब व्यक्ति बिजली बिल नहीं भर पा रही है तो सरकार बिजली बिल भरेगी। गरीब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बिजली वसूली स्थगित MP Bijli Bill | Madhya Pradesh Bijli Bill

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली स्थगित जाती है। जब तक बिजली बिल की राशि की जांच नहीं हो जाती तब तक मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि कोई वसूली नहीं होगी।

कांग्रेसियों ने कहा दिखावा कर रही सरकार

इधर कांग्रेस के लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार कागजी दिखावा कर रही है। गरीबों को भरमाने का काम अगर कोई कर सकता है तो वह प्रदेश की वर्तमान सरकार है। चुनाव के समय ही सही लेकिन गरीबों के बिजली की बिल की याद तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को आई है। चुनाव के पहले तक 5 वर्ष बीत गए लेकिन प्रदेश की गरीब जनता बिजली के बढ़े हुए बिल से चाहे आत्महत्या करे या अपने बीवी के गहने बेचे शिवराज सरकार को कोई लेना-देना नहीं था। अब चुनाव आते ही बिल की समीक्षा, बिजली बिल कम करवाने की कवायद और अगर फिर भी नहीं जमा हुआ तो सरकार जमा कराएगी यह सब कागजी काम नहीं है तो क्या चल रहा है।

कांग्रेस की क्या है घोषणा

चुनाव में उतरने को तैयार मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बिजली के लिए खुले मन से ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उनकी सरकार बनते ही किसानों को 5 हॉर्स पावर तक की बिजली मुफ्त दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। अगले 100 यूनिट का आधा बिल देना पड़ेगा। यह सब घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कर चुके हैं।

देखा-देखी चल रही घोषणा

कमलनाथ की यही घोषणा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को बिजली के मुद्दे पर बोलने के लिए भी विवश कर दिया है। अब लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि यह सभी घोषण देखा देखी चल रही है। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही पिछले 5 वर्ष तक जनता से जुड़े इन मुद्दों की ओर ध्यान न गया हो लेकिन अब कमलनाथ के कहने के बाद वह भी कुछ न कुछ घोषणा करने में लगे हुए हैं।

जारी है नेताओं की बयान बाजी

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा का वह स्वागत करते हैं। मध्य प्रदेश मे किसानों से जुड़ी हुई ऐसी कई योजनाएं प्रदेश में संचालित हैं जिनसे किसान लाभान्वित हो रहे हैं और मध्य प्रदेश को पूरे देश में कृषि के मामले में पहले स्थान पर सम्मान प्राप्त हो रहा है।

इधर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से भाजपा की सरकार है। किसान कर्ज के बोझ पर दबा हुआ है। कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। आज भी हजारों करोड़ रुपए का कर्ज किसानों पर बकाया है उसके बाद सरकार केवल घोषणा कर रही है। उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि अगर कमलनाथ की सरकार बनती है तो हर किसान का दो लाख रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा।

Next Story