मध्यप्रदेश

भगवान परशुराम की सबसे बड़ी प्रतिमा का 3 मई को सीएम शिवराज व संतो की उपस्थित में होगा लोकापर्ण

statue of Lord Parashuram
x
एमपी में लगाई गई भगवान परशुराम की 21 फिट की प्रतिमा

Parshuram Pratima Bhopal News: अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर एमपी में उनकी तैयार की गई अदमकद प्रतिमा का अनवारण भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अक्षयोत्सव जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि एवं गुफा मंदिर के महंत 1008 रामप्रवेश दास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुरेश पचौरी भी मौजूद रहेंगे।

21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा

राजधानी के प्राचीन गुफा मंदिर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण 3 मई को किया जाएगा। परशुराम भगवान की एमपी की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस अवसर पर भव्य आयोजन भी किया जा रहा है।

ऐसा होगा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसर प्रतिमा अनवरण अवसर पर 5100 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर चलेंगी। भक्त धर्म ध्वजा लेकर साथ चलेंगे। कलश यात्रा में भगवान परशुराम का रथ, मालवा के ढोल शहनाईयां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। 1100 ब्राह्मण एक साथ स्वस्तिवाचन करेंगे। पारंपरिक वेशभूषा में यह सभी ब्राह्मण वैदिक रीति से पूजन कराएंगे। कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रमेंद्र चतुर्वेदी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम 3 मई को सुबह 6ः30 बजे से 7 बजे तक देव पूजन किया जाएगा। 7 बजे से दुर्गा मंदिर लालघाटी से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गुफा मंदिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।

सुबह 8 से 9 बजे तक भजनों की प्रस्तुति होगी एवं 9 बजे ग्यारह सौ ब्राह्मणों के द्वारा स्वस्तिवाचन एवं गगनभेदी शंखनाद के बीच जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेषानंद गिरि जी महाराज भगवान परषुराम की विषाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अनावरण के उपरांत पूज्य महाराजश्री के आशीष वचन होंगे। इस दौरान 500 बच्चों का जनेऊ संस्कार भी होगा। तो वही शाम के समय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ये होगे शामिल

कार्यक्रम में गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी, करुणाधाम आश्रम, मां आशापुरा दरबार, श्री हिंदू उत्सव समिति, संत हिरदाराम कुटिया, कृष्ण प्रणामी, सर्व ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन खंडेलवाल ब्राह्मण, मैथिल ब्राह्मण, जिझौतिया ब्राहमण समाज, पंजाबी ब्राह्मण, बाबीसा ब्राह्मण, भार्गव ब्राह्मण, औदीच्य ब्राह्मण, कश्मीरी ब्राह्मण, सनाढय ब्राह्मण, मलयाली समाज, गुजराती समाज, नार्मदीय ब्राह्मण, कड़ा मानिकपुरी ब्राह्मण समाज, महाराष्ट्र ब्राह्मण समाज, माथुर चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज, चितपावन ब्राह्मण समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, भूमिहार ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, रघुवंशी समाज, सिरोजिया अग्रवाल समाज, दिगंबर जैन समाज, श्वेतांबर जैन, मूर्तिपूजक संघ, सिंधी सेंट्रल पंचायत, पंजाबी समाज, सिख समाज, माहेश्वरी समाज, गुजराती समाज, खंडेलवाल समाज, कायस्थ समाज, विजयवर्गीय समाज, अयोध्यावासी वैश्य समाज, गहोई वैश्य समाज, माथुर वैश्य समाज, मीणा समाज, गुर्जर समाज, धाकड़ समाज, मांझी समाज, रजक समाज, कलचुरी समाज, बाल्मीकि समाज, सुदर्शन समाज, राठौर क्षत्रिय समाज, पाटीदार समाज, मराठा समाज, अहीर यादव समाज, प्रजापति समाज, सेन समाज, धानुक समाज, रायकवार समाज, बाथम समाज, आर्य समाज, खटीक समाज, जाट समाज, कुचबंदिया समाज, अहिरवार समाज के साथ ही संपूर्ण हिन्दू समाज के लोग एक स्वर में आरती करेंगे।

Next Story