मध्यप्रदेश

एमपी में 8454 पदों पर सरकारी शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, फटाफट से जानें कब आएगा नोटिफिकेशन?

MP Shikshak Bharti 2023
x
MP Shikshak Bharti 2023: चुनावी वर्ष होने के चलते मध्य प्रदेश में लगातार सरकारी नौकरियां निकाली जा रही है।

चुनावी वर्ष होने के चलते मध्य प्रदेश में लगातार सरकारी नौकरियां निकाली जा रही है। एक बार फिर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए 8454 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार इनके लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा दो अलग-अलग चयन परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। जिनके नोटिफिकेशन जुलाई अंतिम सप्ताह तक जारी होंगे।

बता दें की इसमें माध्यमिक शिक्षक की छह विषयों में 6332 पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने ईएसबी को रूल बुक भेज दी है। एक नोटिफिकेशन 6332 पदों के माध्यमिक शिक्षक (विषय) की भर्ती के लिए और दूसरा नोटिफिकेशन 2122 पदों पर खेल, नृत्य और गायन-वादन के माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया जाएगा।

छह विषयों के लिए भर्ती

बता दें की जिन 6 विषयों में भर्ती की जानी है। उनमे सबसे ज्यादा 4114 पद अंग्रेजी में रहेंगे। गणित में 1250 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा संस्कृत में 425 और हिंदी में 384 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार विज्ञान में सबसे कम 68 और सामाजिक विज्ञान में 94 पद पर भर्ती की जाएगी। ईएसबी की संचालक षणमुख प्रिया मिश्रा के अनुसार, जुलाई अंतिम सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे।

Next Story