मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के 20 जिलों तक पंहुचा CORONA, CM SHIVRAJ का बड़ा बयान...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:49 AM IST
मध्यप्रदेश के 20 जिलों तक पंहुचा CORONA, CM SHIVRAJ का बड़ा बयान...
x
मध्यप्रदेश के 20 जिलों तक पंहुचा CORONA, CM SHIVRAJ का बड़ा बयान...BHOPAL. ने LOCKDOWN के दौरान हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेश

मध्यप्रदेश के 20 जिलों तक पंहुचा CORONA, CM SHIVRAJ का बड़ा बयान...

BHOPAL. CM SHIVRAJ ने LOCKDOWN के दौरान हो रही परेशानियों को लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कई जरूरी चीजों की कमी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। प्रशासन आवश्यक चीजों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है। फिर भी आपको कष्ट तो हो ही रहा है। उस कष्ट के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं, लेकिन आज अगर हम कष्ट सह लेंगे तो कल इस बीमारी को परास्त कर बाहर निकलेंगे।"

MP के इन नए 7 जिलों में पंहुचा CORONAVIRUS, पढ़िए पूरी खबर ….

प्रदेश के 18 जिलों के 46 जगहों को सील किया है। CM SHIVRAJ ने इंदौर को अलग-अलग जोन में बांटने का निर्णय लिया है। सभी जोन में एक अफसर को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के 20 जिलों में CORONA संक्रमण फैल चुका है। CORONA मरीजों की कुल संख्या 453 पहुंच गई है। इसमें 36 की मौत हो गई है।

LOCKDOWN : आज MP के ये क्षेत्रों को खोल सकते है CM SHIVRAJ…

शिवराज ने कहा कि यदि CORONA के लक्षण हैं, तो हेल्पलाइन 104 अथवा 181 पर तत्काल सूचना दें। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब CORONA टेस्टिंग की व्यवस्था ही नहीं थी। एक लैब थी और केवल 60 टेस्टिंग होती थीं। अब 1000 से ज्यादा टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। मास्क लगाना प्रदेश में अनिवार्य कर दिया गया है।

Next Story