मध्यप्रदेश

एमपी सरकार की बड़ी तैयारी, आंगनवाड़ियों-स्कूलों को मिला लाभ, इन 5 जिलों को लेकर भी आई बड़ी खबर

CM Shivraj Singh Chouhan
x
मध्य प्रदेश सरकार केन्द्र की महत्वपूर्ण योजना 'जल जीवन मिशन' पर तेजी के साथ कार्य कर रही है.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार केन्द्र की महत्वपूर्ण योजना 'जल जीवन मिशन' पर तेजी के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्वयं के निरीक्षण का यह परिणाम रहा कि आज प्रदेश के करीब 54 लाख घरों में जल पहुंच रहा है। 6800 गांवो में 'हर घर पहुंचा जल' सफल हुआ है। इसका सबसे बड़ श्रेय स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता हैं। क्योंकि सीएम समय-समय पर योजनाओं की स्वयं मानिटरिंग करते हैं और कलेक्टर तथा अधिकारियों को निर्देशित भी करते रहते हैं।

'जल जीवन मिशन' पर हो रहा तेजी से कार्य

'जल जीवन मिशन' के तहत सरकार 50 हजार करोड़ रूपये खर्च कर रही है। जल प्रदाय योजनाओं में तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण आबादी में हर घर में नल से जल पहुचाने की दिशा में लक्ष्य का करीब 45.06 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं प्रदेश का बुरहानपुर जिला शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।

प्रदेश की स्थिति बेहतर

'जल जीवन मिशन' के तरह केन्द्र सरकार की इस योजना में मध्य प्रदेश को विशेष स्थान प्राप्त है। देश के 12 बडे राज्यों में मध्य प्रदेश को देश में अच्छा स्थान प्राप्त है। यहां हर घर जल उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश के करीब 6817 गामों में शत प्रतिशत नल से जल पहुंच रहा है।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जल शिक्ति मंत्रालय द्वारा सर्टीफाइड घोषित ग्रामों में मध्य प्रदेश अव्वल की श्रेणी में आया है। केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिए एमपी को विशेष बधाई दी गई है। वहीं शेष बचे लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए कहा गया है।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाडी केन्द्र तथा स्कूलों में नल से जल उपलब्ध करवाने की दिशा में काफी कार्य हुआ है। बताया गया है कि प्रदेश में संचालित 41284 आंगनवाड़ी तथा 71140 शालाओं में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। शेष बची शालाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रों में नल से जल पहुचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

लक्ष्य के नजदीक पांच जिले

जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के 5 जिले लक्ष्य पाने के नजदीक है। बताया गया है कि प्रदेश का आगर मालवा, हरदा, निवाड़ी, दतिया तथा इंदौर लक्ष्य के करीब है।

अगर स्थिति पर नजर दौड़ाई तो पता चलता है कि प्रदेश के 4247 गांवों में 90 से 100 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। वहीं 2077 ग्राम पंचायतों में यह कार्य 80 से 90 प्रतिशत तक हो चुका है। वही 1600 गांव ऐसे हैं जहां 70 से 80 प्रतिशत कार्य हुए हैं। 14985 गांवो में 60 से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

Next Story