
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- BIG NEWS : चौथी बार आज...
मध्यप्रदेश
BIG NEWS : चौथी बार आज सीएम पद की शपथ लेगें शिवराज सिंह चौहान, बैठक के बाद होगा ऐलान
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:47 AM IST

x
भोपाल. मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला आज हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम
भोपाल. मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला आज हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक आज पार्टी कार्यालय में होगी। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण सोमवार को होने वाली बैठक को टाल दिया गया था। लेकिन अब ये बैठक आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी और इसी बैठक में विधायक दल के नेता का चयन होगा। चौथी बार सीएम बनेंगे शिवराज? पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति बन चुकी है और वह चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा राज्यपाल लालजी टंडन के समक्ष नई सरकार के गठन का दावा पेश करेगी। पार्टी ने शिवराज को नेता बनाए जाने की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने उन्हें कमान सौंपने का मन बना लिया है। ये भी दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इनके अलावा भाजपा में कई और भी नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस रेस में दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के अलावे और भी कई नेता रेस में हैं। फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़ेगा भाजपा सरकार बनने के बाद उसे सदन में फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। वहीं, विधानसभा में 230 सीटें हैं। दो विधायकों के निधन के बाद 2 सीटें पहले से खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक बागी हो गए थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। स्पीकर एनपी प्रजापति इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर चुके हैं। इस तरह कुल 24 सीटें अब खाली हैं। इन पर 6 महीने में चुनाव होने हैं। स्थिर सरकार के लिए भाजपा को जीतनी होंगी 10 सीटें मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं। भाजपा के पास 107 विधायक हैं मध्यप्रदेश में स्थिर सरकार बनाए रखने के लिए भाजापा को कम से कम 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी पड़ेगी।
Next Story