मध्यप्रदेश

लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर, ट्रैफिक नियमों को लेकर एमपी पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश, जानें

MP Police New Traffic Rules 2023
x
MP Police New Traffic Rules 2023: लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल काफी गंभीर दिख रहा है।

MP Police New Traffic Rules 2023: लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल काफी गंभीर दिख रहा है। तभी तो प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षकों को तथा इंदौर भोपाल के पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए निर्देश में कहा है कि दोपहिया वाहन चालको द्वारा अगर हेलमेट नहीं लगाया जाता तथा चार पहिया वाहन चालकों द्वारा अगर सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया जा रहा है तो इन पर चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा गया है कि इसके लिए प्रदेश भर में 2 महीने तक लगातार विशेष अभियान चलाया जाए। पुलिस मुख्यालय से आए हैं आदेश के बाद जिला मुख्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है।

2 महीने चलेगा विशेष अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा है कि सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालको द्वारा अगर हेलमेट नहीं लगाया जाता तो इन पर कार्यवाही की जाए। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों द्वारा अगर सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया जाता तो इन पर भी कार्यवाही की जाए। इसके लिए द्वारा कहा गया है कि 7 जुलाई 2023 से 7 सितंबर 2023 तक विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

चलाया जाए जागरूकता अभियान

पुलिस मुख्यालय से आए आदेश मे यह भी कहा गया है कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए जिले में संचालित स्कूल, कॉलेज, मोहल्ला, कस्बा तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही कहा गया है कि जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पंपलेट लगाया जाय। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता के लिए प्रचार अभियान चलाया जाए।

कार्यवाही से बचने नियमों का करें पालन

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद स्थानीय पुलिस लोगों को आगाह कर रही है कि कार्यवाही से बचने के लिए हर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। कहा गया है कि हर 2 पहिया वाहन चालक आवश्यक रूप से हेलमेट का उपयोग करें। हेलमेट का उपयोग उसके जीवन की रक्षा के लिए है। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए।

Next Story