मध्यप्रदेश

MP Transfer Policy 2023: एमपी के लाखो कर्मचारियों के बड़ी खबर! ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर किये जा रहे बड़े बदलाव, फटाफट से जानें

MP Transfer Policy 2023
x
MP Transfer Policy 2023: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार कर्मचारियों को संतुष्ट करने के लिए एक बार फिर ट्रांसफर करने के लिए बैन खोलने जा रही है।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए जो ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के पहले सरकार कर्मचारियों को संतुष्ट करने के लिए एक बार फिर ट्रांसफर करने के लिए बैन खोलने जा रही है। माना जा रहा है कि 1 महीने के अंदर ट्रांसफर में लगा हुआ प्रतिबंध हटेगा। अगर आप भी ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि बहुत जल्दी आपको यह खुशखबरी मिलने वाली है।

क्या है सरकार की योजना

जानकारों की माने तो कहा जा रहा है कि राज्य सरकार 25 अप्रैल तक तबादलों पर लगा हुआ प्रतिबंध हटा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार 1 महीने के लिए ट्रांसफर पर लगा हुआ प्रतिबंध हटेगा। कहने का मतलब यह है कि 1 महीने के अंदर जिसको जहां ट्रांसफर करना होगा वह आवेदन कर सकता है।

इसके लिए नई तबादला नीति बनकर तैयार है। अगले कैबिनेट बैठक में इस ट्रांसफर नीति को मंजूरी मिल सकती है। जैसे ही कैबिनेट से मंजूरी मिली इसे लागू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इसी महीने कैबिनेट की बैठक होनी है। इसी बैठक में ट्रांसफर नीति मंजूर होगी। बताया जा रहा है कि तबादला नहीं जल्दी से जल्दी लागू करने को लेकर मंत्री और विधायक अपने स्तर पर पूरा जोर लगाए हुए हैं। विभागीय मंत्रियों और स्थानीय विधायकों पर सरकार तथा अन्य लोगों का दबाव है।

पूर्व में खुला था बैन

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा पिछले वर्ष 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तबादले में लगा हुआ प्रतिबंध हटाया था। कई सारे अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रांसफर का लाभ मिला। इसके पूर्व 2021 में 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच तबादलों से बैन हटाया गया था।

Next Story