मध्यप्रदेश

आंधी-तूफान के बीच एमपी के किसानो के लिए बड़ी खबर, CM शिवराज ने किया ऐलान कहा जल्द मिलेगी राहत राशि

MP News
x
MP News: मध्य प्रदेश हजारो किसानो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करवाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश हजारो किसानो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करवाया जा रहा है।

बता दें की दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर में 17 मार्च को ओलावृष्टि से फसलों को क्षति हुई है। सीएम शिवराज ने कहा की गेहूँ, चना और सरसों की फसलों में आंशिक क्षति की जानकारी मिली है। ग्वालियर जिले के सगोरा में पशु हानि होने की सूचना भी मिली है। इन क्षेत्रों में सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के बाद किसान भाइयों को राहत राशि देने का काम शुरू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स से बात करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दतिया में 10 से 12 गाँव, ग्वालियर में 8 से 10 गाँव और अशोकनगर में 5 से 7 गाँव में फसल को नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री चौहान ने किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि सर्वे के बाद किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शासकीय अमला सर्वे के लिए खेतों में जा रहा है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story