मध्यप्रदेश

MPPSC के 5 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, Exam Schedule को लेकर Latest Update फटाफट से जानें

MPPSC Exam Calender 2023
x
MPPSC Exam Calender 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने बंपर भर्ती निकाली है।

MPPSC Exam Calender 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने बंपर भर्ती निकाली है। अगले सात माह में 10 भर्ती परीक्षाएं की जाएंगी। परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा की शुरुआत हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों से की जाएगी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 13 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा 25 जून को होगी।मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2022 अब 27 अगस्त 2023 को होगी। एमपी सेट 36 विषयों में 1669 पदों की जाएगी। पहले यह परीक्षा 4 जून को होनी थी। सितंबर 2022 से अब तक 22 विभागों के 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 25 जून को आयोजित होने वाली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए करीब 12 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।

MPPSC Upcoming Exam 2023: इस होगी यह परीक्षा

  • 25 जूनः सहायक कुलसचिव परीक्षा- 2022
  • 17 जुलाई: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2021
  • 20 अगस्तः राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा- 2021
  • 27 अगस्त राज्य पात्रता परीक्षा सेट-2022
  • सितंबर-अक्टूबर : सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022
  • 8 अक्टूबर : राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022
  • 30 अक्टूबर : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2022
  • 19 नवंबर: क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल परीक्षा 2022
  • 10 दिसंबर : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा- 2022
  • 17 दिसंबर: कराधान सहायक परीक्षा- 2022
Next Story