मध्यप्रदेश

BIG NEWS: मऊगंज और नागदा के बाद MP का ये 2 शहर बनेगा नया जिला? फटाफट जाने

Bina Aur Khurai Banega jila
x

Bina Aur Khurai Banega jila

मध्यप्रदेश का 54 वां जिला नागदा बनने वाला है। सीएम ने इसके लिए घोषणा कर दी है।

MP News: मध्यप्रदेश का 54 वां जिला नागदा बनने वाला है। सीएम ने इसके लिए घोषणा कर दी है। इसके पहले मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के रीवा जिले के मऊगंज तहसील को जिला बनाने की घोषणा की गई। मऊगंज 53 वां जिला बन गया। मुख्यमंत्री की यह घोषणा मऊगंज (Mauganj Banega Naya Jila) और नागदा (Nagda Banaga Naya Jila) जिले वासियों के लिए सुखद हो सकती है लेकिन मुख्यमंत्री की झंझट कम होने का नाम नहीं ले रही। अब बीना और खुरई को जिला बनाने की मांग की जा रही है। बीना और खुरई के लोगों का कहना है कि वह भी काफी समय से अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

बीना को जिला बनाने दिए जा रहे यह तर्क Bina Aur Khurai Banega jila | Bina Aur Khurai Kab Banega Jila

बीना को जिला बनाने के लिए स्थानीय लोग अपना अलग तर्क दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी ना प्रदेश ही नहीं देश में और दुनियाभर में जाना जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि बिना को जिला बनाया जाए। लोगों द्वारा बताया गया कि टीना के धनौरा गांव में एनएचपीटीएल 12 सौ केवी टेस्टिंग लैब स्थित है। यह एशिया का एकमात्र ऐसा लैब है। इससे पहले चीन में 1150 केवी टेस्टिंग लैब था। वही बीना में रिफाइनरी स्थित है जो देश में अपनी पहचान बना दे रहा है। यहां पेट्रोकेमिकल हब तैयार किया जा रहा है। जिसका जल्दी ही पीएम भूमि पूजन करने वाले हैं।

यहां पर जेपी का लगा हुआ बिजली का पावर प्लांट है जो राष्ट्रीय स्तर का बड़ा प्रोजेक्ट माना जाता है। बीना प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। बीना के ऐरण मे ऐतिहासिक धरोहर है।

खुरई के लोग खुरई को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। खुरई में वर्तमान समय में देखा जाए तो यह सबसे पुरानी तहसील है। यहां नवोदय विद्यालय का संचालन हो रहा है साथ ही तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित है। कृषि यंत्र के उद्योग भी लगाए गए हैं जिनकी मांग देशभर में की जा रही है।

Next Story