मध्यप्रदेश

एमपी में बारिश और ठंड को लेकर आई बड़ी खबर, 9 और 10 फरवरी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Latest Update

mp weather forecast 2023
x

mp weather forecast 2023

mp weather forecast 2023: विगत कई दिनों से मध्य प्रदेश (MP Mausam News) के मौसम में गर्माहट महसूस किया जाने लगा है.

mp weather news: विगत कई दिनों से मध्य प्रदेश (MP Mausam News) के मौसम में गर्माहट महशूस किया जाने लगा है। लेकिन यह गर्माहट अभी तेज ठंड में बदल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर तेज ठंड पड़ सकती है। कहने का मतलब 9-10 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है। वहीं अभी भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक चल रहा है।

प्रदेश के कुछ जिलों के तापमान पर एक नजर mp weather alert

जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी तेज ठंड का असर है। एकत्र किये गये आंकडे से पता चलता है कि बीती रात एमपी के पचमढ़ी का तापमान 6.6, मलाजखंड का 7.3, रीवा का 8.6, बैतूल तथा रायसेन का 8.8, उमरिया का 8.9, मंडला का 9.0 तथा छिंदवाड़ा का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम पारा 30 के पार mp weather Today

मौसम विभाग के बताए अनुसार दिन के तापमान में भी बढ़त देखी जा रही है। बताया गया है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर तथा ग्वालियर में दिन में भी गर्माहट का एहसास होने लगा है। आसमान के साफ होने से सूर्य की तेज किरणे सीधे आ रही है। ऐसे में सूर्य की किरणें चुभने वाले महशूस होती हैं। बताया गया है कि मंडला, दमोह, राजगढ़, उज्जैन, खरगौन, खजुराहो, सागर, सीधी तथा उमरिया में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब तेज ठंड से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक mp me barish ki khabar

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान समय में चल रहा मौसम कुछ दिनो बाद बदलेगा। बताया गया है कि 6, 7 और 8 फरवरी को दिन और रात के तापमान में काफी कमी रहेगी। वहीं 9 फरवरी को तथा उसके बाद रात में ठंड का असर तेज होगा।

Next Story