मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका: जबलपुर के महापौर, डिंडोरी के जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 30 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका: जबलपुर के महापौर, डिंडोरी के जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 30 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए
x
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह और डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते समेत 30 कांग्रेस नेताओं ने आज बीजेपी जॉइन की।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आज जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार सहित 30 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के इन नेताओं का पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जगत बहादुर सिंह कांग्रेस पार्टी से जबलपुर के महापौर निर्वाचित हुए थे और आगामी लोकसभा चुनाव में जबलपुर से उम्मीदवार माने जा रहे थे। रूद्रेश परस्ते भी डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया और बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राजेंद्र शुक्ला, विधायक भगवानदास सबनानी, अभिलाष पांडे और नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।

डिंडोरी से भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेता:

  • रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष
  • अंजू जितेंद्र व्यवहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष
  • हीरा रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत सदस्य
  • आशा धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी
  • गीता पट्टा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष
  • वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष

इसके अलावा पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रुपाली जैन, जनपद सदस्य मोना हिरोंदे, शिव कुमारी नेताम, मालती तिवारी, गोकुल सिंह वाटिया पूर्व जनपद सदस्य, रोशन पंद्राम जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, करंजिया ब्लॉक प्रभारी मनोज श्रीवास समनापुर ब्लॉक प्रभारी संजय अहिरवार यीशु गमले जितेंद्र व्यवहार जयकुमार हीरो ने भाजपा की सदस्यता ली।

Next Story