मध्यप्रदेश

बिग बी ने शिवराज से की सिफारिश, पति के पास पत्नी की हुई..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:14 PM IST
बिग बी ने शिवराज से की सिफारिश, पति के पास पत्नी की हुई..
x
भोपाल। कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के माध्यम से बिग बी अमिताभ बच्चन ने सीएम से एक सिफारिश की थी। जिसे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान

बिग बी ने शिवराज से की सिफारिश, पति के पास पत्नी की हुई..

भोपाल। कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के माध्यम से बिग बी अमिताभ बच्चन ने सीएम से एक सिफारिश की थी। जिसे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने मान लिया है। शिवराज के आदेश पर ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक पत्नी प्रीति सिकरवार का ट्रांस्फर उनके पति आरक्षक विवेक कुमार के पास मंदसौर में कर दिया गया है। इसी ट्रांस्फर के लिए अमिताभ बाच्चन ने केबीसी कार्यक्रम के माध्यम से सिफारिश की थी।अब पति के पास पत्नी की पोष्टिंग हो गई है। जिससे दोनो काफी खुश दिख रहे हैं।
हुआ कुछ ऐसा था कि पिछले माह कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे विवेक कुमार अमिताभ के सवालों को जवाब देते हुए अपना दर्द साझा किया था।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

बिग बी ने शिवराज से की सिफारिश, पति के पास पत्नी की हुई..

जिसमें विवेक ने बताया था कि पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। और पुलिस विभाग में ही हैं लेकिन दोनों अलग अलग जगह में होने के कारण काफी दुखी रहते हैं। विवेक की इन बातो को सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गये थे। वही बिग बी ने केबीसी के मंच से शिवराज सरकार से अपील करते हुए कहा था कि मिलवा दीजिए जाता क्या हैं।
विवेक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह राजस्थन के धौलपुर के रहने वालें है। वह मंदसौर में ट्रैफिक थाने में पदस्थ हैं। विवेक की शादी मुरैना जिला निवासी प्रीति सिकरवार से हुई। प्रीति भी ग्वालियर के इंद्रगंज थाने में आरक्षक के पद पर है। इनकी शादी तीन साल पहले हुई। दोनो एक साथ नही रह पा रहे थे।

बिग बी ने शिवराज से की सिफारिश, पति के पास पत्नी की हुई..

केबीसी कार्यक्रम के बाद मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया को इस बात की जानकारी हुई। इस पर विधायक जी ने भी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह तथा पुलिस के मुखिया विवेक जौहरी को ट्वीट कर विवेक और उनकी पत्नी को मिलवाने की सिफारिश कर दी। और वह मान्य भी हो गई हैं।

यह भी पढ़े : लोक निर्माण विभाग के एसडीओ की सड़क दुर्घटना में मौत : MP NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story