मध्यप्रदेश

एमपी में Old Pension Scheme को लेकर बड़ी खबर? फटाफट जाने Latest Update

MP Old Pension Scheme 2023
x

MP Old Pension Scheme 2023

MP Old Pension Scheme 2023: देश के साथ ही प्रदेशों में भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर चौतरफा मांग बढ़ती जा रही है.

MP Old Pension Scheme: देश के साथ ही प्रदेशों में भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर चौतरफा मांग बढ़ती जा रही है। वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पुरानी पेंशन योजना लागू करने कर्मचारी संगठन मांग तेज कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी पार्टी के नेता कुछ कहने से कतरा रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक ट्वीट इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के मुद्दे पर सरकारी कर्मचारियों के जीवन यापन का हक छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही वायदा किया है कि है कि वह सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

क्या है पूर्व सीएम का ट्वीट MP Old Pension Scheme 2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद करके सरकारी कर्मचारियों से रिटायमेंट के बाद जीवन-यापन का हक छीन रही है। साथ ही उन्होने अपने ट्वीट में प्रदेश के कर्मचारियों से एक वायदा करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे और कर्मचारियों को सम्मान का जीवन देगे।

कर्मचारी कर रहे आंदोलन MP Old Pension Scheme 2023

पुरानी पेंशन योजना को लेकर मध्य प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर हजारों की तादात में कर्मचारी एकत्र होकर दिल्ली में धरना दिया था। वर्तमान समय में कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन योजना योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

कई राज्यों में लागू है पुरानी पेंशन योजना MP Old Pension Yojna 2023

ज्ञात हो कि देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई। ऐसे में जिन प्रदेशों में पुरानी पेंशन योजना लागू अभी तक नही की गई वहां के कर्मचारी मांग कर रहे है। इस समय राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। अब मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वायदा कर एक बड़ा दांव खेल दिया है।



Next Story