मध्यप्रदेश

बड़ी घोषणा: अब मध्यप्रदेश में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए, 9 मई 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू

बड़ी घोषणा: अब मध्यप्रदेश में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए, 9 मई 2023 से रजिस्ट्रेशन शुरू
x
पूर्व में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस भी प्रदेश की महिलाओं को लेकर चिंतित है। कांग्रेस ने कहा है कि वह महिलाओं को सासम्मान 1500 रुपए देगी साथ में एलपीजी गैस भरवाने के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे।

ऐसा नहीं है कि प्रदेश की महिलाओं की फिकर केवल प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को ही है। पूर्व में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस भी प्रदेश की महिलाओं को लेकर चिंतित है। एक ओर जहां भाजपा प्रदेश की महिलाओं को 1000 महीना देने की घोषणा कर चुकी है। वही कांग्रेस ने कहा है कि वह महिलाओं को सासम्मान 1500 रुपए देगी साथ में एलपीजी गैस भरवाने के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस 2000 रुपए हर महीने प्रदेश की महिलाओं को देने की घोषणा कर दी है। साथ ही कांग्रेस चुनाव से पहले आवेदन भरवाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसका शुभारंभ 9 मई को छिंदवाड़ा में नारी सम्मान का आयोजन करते हुए इसका शुभारंभ करेंगी।

क्या है कांग्रेस की योजना

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने लाडली बहन योजना के समानांतर नारी समान योजना लेकर आई है। कांग्रेस का कहना है कि 9 मई 2023 से इसके आवेदन भरवाए आएंगे। इसके लिए कांग्रेसियों को एकत्र किया जा रहा है। बताया गया है कि अगर 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नारी सम्मान योजना कि लगभग प्रक्रिया पूर्ण रहेगी सीधी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसीलिए अभी से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।

कितना मिलेगा

नारी सम्मान योजना में प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। वही गैस सिलेंडर भरवाने के लिए 500 हर महीने महिलाओं के खाते में दिए जाएंगे। पता चल रहा है कि इसका शुभारंभ कांग्रेस द्वारा 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा से नारी सम्मान के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम से किया जाएगा। 9 मई को ही महिलाओं के फॉर्म भरे जाएंगे और योजना की शुरुआत की जाएगी।

इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनती है तो हर हाल में नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी इसीलिए लगभग प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा रही है।

Next Story