
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP IAS Transfer 2023:...
MP IAS Transfer 2023: एमपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अधिकारी हुए इधर से उधर

Madhya Pradesh IAS Transfer List 2023 30 March: मध्य प्रदेश में लगातार तबादले का दौर जारी है। चुनावी साल होने के चलते हर विभाग में शिवराज सरकार लगातार ट्रांसफर कर रही है। पिछले दिनों प्रदेश भर में 75 से अधिक एसपी एवं कई आईपीएस अधिकारीयों के तबादले किये गए है। जानकारी के अनुसार गुरुवार 30 मार्च को भी मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।
बता दें की मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस मध्य प्रदेश शासन ने 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी कर दी हैं।
जारी आदेश के अनुसार 2002 बैच के IAS अफसर बी. चन्द्रशेखर, कमिश्नर, जबलपुर संभाग को ट्रांसफर कर मध्य प्रदेश शासन का सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।
इसी प्रकार अभय कुमार वर्मा (2007) आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग को कमिश्नर जबलपुर संभाग बनाया गया है।
तो वहीं वीरेन्द्र सिंह रावत (2008) वि.क.अ. सह श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इंदौर को वि.क. अ. - सह - कमिश्नर, सागर संभाग, सागर बनाया गया है।
अनुभा श्रीवास्तव (2009) प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपाल तथा आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) को वि.क.अ.-सह-आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।
फैज अहमद किदवई, भाप्रसे (1996), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, आयुष विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा गया है।
पवन कुमार शर्मा, भाप्रसे (1999). वि.क.अ. सह-कमिश्नर, इंदौर संभाग, इदौर तथा आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश इंदौर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा जाता है। श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, भाप्रसे (2007). दिवा-सह-संमालक (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल तथा सदस्य सविद, राज्य योजना आयोग भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा गया है।




