मध्यप्रदेश

MP के मंडला में बड़ा हादसा, गमी से लौट रहे ऑटो सवारों को ट्राले ने मारी टक्कर, 4 की मौत 6 घायल

Rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला (Mandla) में रात के समय बड़ा हादसा हो गया। जिसमे ऑटो सवार 4 लोगो की मौत हो गई।

Mandla / मंडला। गमी में शामिल होकर रात के समय वापस घर लौट रहे ऑटो सवार को पीछे से ट्रला ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 महिला और एक 8 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में 4 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंडला नेशनल हाइवे (Mandla National Highway) पर बायपास पर बिनैका चौराहे के पास ऑटो को सवारी उतारने के दौरान पीछे से ट्राला ने टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार रात 8 बजे के कारीब का बताया जा रहा है। ऑटो में सवार लोग ग्राम सेमरखापा से वापस लौट रहे थे। वह एक गमी में शामिल होने गये थे। उन पर ही गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

ग्रामीणों ने लगाया जाम

इस वीभत्स घटना के बाद गुस्साए गांव के लोगों ने बायपास पर चक्काजाम कर दिया। लोगों का अरोप था कि बडे वाहन चालक तेज रफतार से चलते हैं। लेकिन इस पर न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग कोई कार्रवाई करता है।

चक्काजाम की जानकारी होते ही कोतवाली थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौके पर पहंचे और मामला शांत करवाया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story